अरबी ड्रेस में भिड़े शोएब अख्तर और हरभजन सिंह, हाथ में बल्ला लिए सरदार ने हड़का दिया, Video
Harbhajan Singh vs Shoaib Akhtar
Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही उसका रोमांच चढ़ना शुरू हो चुका है. हाल ही में दुबई में हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच हल्की फुल्की झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Harbhajan Singh vs Shoaib Akhtar Viral Video.
Champions Trophy: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मैदान के बाहर अच्छे दोस्त माने जाते हैं, लेकिन मैदान पर उनकी नोकझोंक का सिलसिला अभी भी जारी है. अपने खेल के दिनों में दोनों के बीच कई बार तीखी बहस और स्लेजिंग देखने को मिली थी. अब एक बार फिर दोनों के बीच मजाकिया टकराव देखने को मिला, जहां वे मजाक-मजाक में एक-दूसरे को बल्ले और गेंद से मारने के लिए तैयार हो गए. हरभजन और अख्तर के बीच मज़ेदार भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुई, जहां हरभजन प्लास्टिक का बल्ला लिए थे और अख्तर के हाथ में गेंद थी. दोनों ने मजाक-मजाक में एक-दूसरे पर हमला करने का नाटक किया, जिससे दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
शोएब अख्तर और हरभजन सिंह की यह मजेदार झड़प सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं और हंसी-मजाक में भिड़ने की एक्टिंग करते हैं. यह वीडियो इंटरनेशनल लीग टी20 के दौरान का है, जिसे खुद शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है. वीडियो में हरभजन सिंह को प्लास्टिक का बल्ला पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि शोएब अख्तर के हाथ में गेंद होती है. दोनों एक-दूसरे की ओर बढ़ते हैं, जैसे असली मुकाबला होने वाला हो. अख्तर गेंद दिखाकर चुनौती देते हैं, तो हरभजन बल्ला लहराते हैं. यहां तक कि दोनों हल्के-फुल्के अंदाज में एक-दूसरे को धक्का भी देते हैं.
यह वाकया ILT20 का फाइनल डेजर्ट वाइपर्स और दुबई कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान घटा. शोएब अख्तर ने इस मजेदार क्षण को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हमारी तैयारी का यही अंदाज है. @harbhajan_singh, क्या ख्याल है?”
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसके साथ ही क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. पूर्व क्रिकेटर भी इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले, दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता की चर्चा तेज हो गई है. पिछली बार जब चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में खेली गई थी, तब पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था. इसलिए इस बार पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा. वहीं, भारत ने अब तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, जिसमें आखिरी खिताब 2013 में उनके नाम रहा था.
दबदबे की पैमाइश हो तो जलवा है इंडिया का, अंग्रेजों को परास्त कर जीत के रिकॉर्ड्स की भरमार कर दी
भारत और पाकिस्तान को न्यूजीलैंड व बांग्लादेश के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. पाकिस्तान 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा. वहीं भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच 23 फरवरी को हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा, जो क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक और रोमांचक भरा सीन बनेगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 23 फरवरी को दुबई में 2.30 बजे से होगी. हालांकि, टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों से वहां खेलने से इनकार कर दिया, जिससे उसके मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










