Shakib Al Hasan को सट्टेबाजी कंपनी का समर्थन करना पड़ा महंगा, नोटिस भेजेगा बीसीबी

Birmingham: Silver medallist Murali Sreeshankar holds the tricolor after the Men's Long Jump Finals during the athletics in the Alexander Stadium at the Commonwealth Games, in Birmingham, UK, Thursday, Aug. 4, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_05_2022_000031B) *** Local Caption ***
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2019 में भारतीय सट्टेबाज की भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने पर शाकिब पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था. बांग्लादेश के वर्तमान नियमों के अनुसार सट्टे से जुड़ी किसी भी तरह की गतिविधि को बढ़ावा देना या उसका समर्थन करना निषेध है.
बांग्लादेश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) फिर से विवादों से घिर गए हैं क्योंकि उनके देश के क्रिकेट बोर्ड ने सट्टेबाजी कंपनी के समर्थन में की गई उनकी हाल की सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने का फैसला किया है.
शाकिब पर पहले भी लग चुका है एक साल का बैन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2019 में भारतीय सट्टेबाज की भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने पर शाकिब पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था. बांग्लादेश के वर्तमान नियमों के अनुसार सट्टे से जुड़ी किसी भी तरह की गतिविधि को बढ़ावा देना या उसका समर्थन करना निषेध है.
शाकिब को बीसीबी भेजेगा कारण बताओ नोटिस
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) इस ऑलराउंडर की हाल में सोशल मीडिया डाली गई उस पोस्ट की जांच करेगा, जिसमें उन्होंने बेटविनर न्यूज नामक कंपनी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की थी. बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि शाकिब को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा.
बीबीसी ने किया साफ, सट्टेबाजी से जुड़ी चीजें बर्दाश्त नहीं
शाकिब ने लगभग 400 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 12,000 से अधिक रन और लगभग 650 विकेट लिए हैं. नजमुल ने कहा, दो बातें हैं. पहला अनुमति लेने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि हम इस तरह की अनुमति नहीं देंगे. सट्टेबाजी से जुड़ी किसी भी चीज में हम अनुमति नहीं देंगे. इसका मतलब है कि उन्होंने हमसे अनुमति देने के लिए नहीं कहा था. दूसरी बात हम यह जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने करार पर हस्ताक्षर किए हैं या नहीं.
शाकिब की सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करेगा बीसीबी
बीसीबी की गुरुवार को बैठक हुई जिसमें शाकिब कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने का फैसला किया गया. नजमुल ने कहा, बैठक में यह मुद्दा उठाया गया और हमने कहा कि यह कैसे हो सकता है क्योंकि यह असंभव है. अगर ऐसा हुआ है तो उनसे तुरंत पूछना होगा. उन्हें नोटिस जारी करो और पूछो कि यह सब कैसे हुआ क्योंकि बोर्ड इसकी अनुमति नहीं देता. यह सट्टेबाजी से जुड़ा है और हम इसकी अनुमति नहीं देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




