ePaper

भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले चला सचिन और डेविड बेकहम का जादू, भारतीय खिलाड़ियों से मिले

Updated at : 15 Nov 2023 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले चला सचिन और डेविड बेकहम का जादू, भारतीय खिलाड़ियों से मिले

Mumbai: Former Indian cricketer Sachin Tendulkar with former English footballer David Beckham before the start of the ICC Men's Cricket World Cup 2023 semi-final match between India and New Zealand, at the Wankhede Stadium, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI11_15_2023_000109A)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच से पहले मैदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के फेमस फुटबॉलर डेविड बेकहम का जलवा रहा.

विज्ञापन
undefined

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक ही फ्रेम में नजर आए. दोनों भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने यहां पहुंचे हैं.

undefined

मैच से पहले दोनों ही दिग्गज मैदान पर दिखे. दर्शकों में उनको देखने के लिए गजब का क्रेज था. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल वानखेड़े में खेला जा रहा है.

undefined

सचिन तेंदुलकर और डेविड बेकहम मैच से पहले अभ्यास के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से भी मिले. मोहम्मद सिराज को दोनों से बड़े गर्मजोशी से मिलते देखा गया.

undefined

समाचार एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार को ही पुष्टि कर दी थी कि दिग्गज फुटबॉलर बेकहम भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

undefined

मैदान पर घुमकर सचिन और बेकहम ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. इस बीच दोनों ने मैदान पर फोटो भी खिंचवाई.

undefined

सचिन तेंदुलकर यूनीसेफ के शांतिदूत हैं और आईसीसी ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए ट्रॉफी दूत भी बनाया है. मैच से पहले हाथ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सचिन मैदान पर पहुंचे फिर वह और बेकहम दोनों ने फोटो शूट कराया.

undefined

बेकहम को भारतीय टीम के साथ काफी समय बिताते देखा गया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सिराज से कुछ बातें भी की.

undefined

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन अर्धशतक बनाने से चूक गए. रोहित 47 रन बनाकर आउट हुए.

undefined

भारत को दूसरा झटका तब लगा, जब दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 79 रन बनाकर चोटिल हो गए. उन्हें दर्द के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. श्रेयस अय्यर विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर पहुंचे.

undefined

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी. उसे फाइनल का टिकट मिलेगा. भारत लीग चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारा है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola