टीम इंडिया का रवैया सही नहीं, न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हारने के बाद अश्विन ने भारतीय टीम से नाराज

Ravichandran Ashwin on India Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पर सवाल उठने लगे हैं. रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के रिएक्शन को फीका बताया और कहा कि कीवी टीम ने पूरी सीरीज में दबदबा बनाया. इस हार ने आने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले चिंता बढ़ा दी है.
भारत में पहली बार वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. न्यूजीलैंड ने सीमित संसाधनों और नए कप्तान के साथ भारतीय टीम को उसी के घर में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया. इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने टीम इंडिया की तैयारी और मैदान पर दिए गए जवाब को लेकर कड़ी बात कही. उनका मानना है कि भारत का रिएक्शन अच्छा नही रहा और न्यूजीलैंड ने यह सीरीज सिर्फ 2-1 नहीं बल्कि 5-0 से जीती है. इस सीरीज ने आने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है.
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के लिए यह सीरीज बेहद खास रही. कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना आई कीवी टीम ने भारत को उसी के घर में हराया. माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में टीम ने पहले मैच की हार के बाद शानदार वापसी की. डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और अन्य खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई. खास बात यह रही कि न्यूजीलैंड ने 1988 के बाद पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती. इससे पहले साल 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया था.
तीसरे वनडे में भारत की कोशिश
आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की सेंचुरी ने भारत को दबाव में डाल दिया. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 71 रन पर चार विकेट गिर गए. इसके बाद विराट कोहली ने शानदार पारी खेली. उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के साथ साझेदारी कर भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की. विराट ने सेंचुरी लगाकर टीम को जीताने की कोशिश की लेकिन अंत में टीम इंडिया 296 रन पर सिमट गई.
अश्विन ने क्यों जताई चिंता?
इस हार के बाद अश्विन ने साफ कहा कि टीम इंडिया का रवैया उन्हें निराश करने वाला लगा. उन्होंने कहा कि पहले दबाव में भारतीय टीम शानदार वापसी करती थी लेकिन इस बार वह बात नहीं दिखी. अश्विन के मुताबिक यह टीम की क्वालिटी पर सवाल नहीं है बल्कि मैदान पर जवाब देने का माइंडसेट कमजोर दिखा. उन्होंने यह भी कहा कि उनके हिसाब से न्यूजीलैंड ने पूरी सीरीज पर दबदबा बनाया और इसलिए वह इसे 5-0 की जीत मानते हैं. अश्विन को चिंता है कि अगर यह रवैया आगे भी रहा तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
आगे की राह पर बोले अश्विन
अश्विन का मानना है कि अब सब कुछ IPL और टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. अगर ये टूर्नामेंट अच्छे जाते हैं तो यह सीरीज धीरे-धीरे भुला दी जाएगी. लेकिन अगर वहां भी रिजल्ट सही नहीं आए तो खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ यह हार भारतीय टीम के लिए चेतावनी की तरह है. आने वाले समय में टीम को अपनी तैयारी और मैदान पर प्रतिक्रिया पर काम करना होगा ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न आए. यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा सबक बनकर सामने आई है.
ये भी पढ़ें-
फिटनेस में कोई कमी नहीं, सेंचुरी के बाद इरफान पठान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की
T20 World Cup 2026: क्या भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम? ICC ने दिया अल्टीमेटम, इस दिन होगा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










