ब्रेट ली की समीक्षा, रजत पाटीदार के लिए आसान नहीं RCB की कप्तानी, कहा- वह घबराया हुआ होगा, लेकिन...

Updated:
विज्ञापन

Brett Lee on Rajat Patidar captaincy.

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत आरसीबी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 22 मार्च से करेगी. इस बार आरसीबी ने अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है. ब्रेट ली ने उनकी कप्तानी की समीक्षा करते हुए अपनी बात रखी है.

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए दुंदुभी बजने में अभी समय है, लेकिन इसकी आहट अब सुनाई देने लगी है. धीरे-धीरे सभी टीम अपने दल बल के साथ तैयार हो रहे है. सभी टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है, सिवाय केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के. लेकिन इस बार अपने कप्तान के ऐलान में आरसीबी ने चौंका दिया. आरसीबी ने अपने टीम की कमान रजत पाटीदार के कंधों पर डाली है. बड़े-बड़े नामों को किनारे रखकर उसने नवोदित सितारे पर भरोसा जताया है. इसी को ध्यान में रखते हुए ब्रेट ली रजत पाटीदार पर अपनी समीक्षा दी है. ब्रेट ली पाटीदार पर भरोसा तो जताया है, लेकिन साथ में ही यह भी कहा कि यह आसान नहीं होगी. Royal Challangers Bengaluru.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “IPL का रोमांच एक बार फिर लौट आया है, और इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने एक बड़ा बदलाव किया है. टीम को नया कप्तान मिल चुका है, और यह कोई और नहीं बल्कि रजत पाटीदार हैं. हां, आपने सही सुना—विराट कोहली इस बार कप्तानी नहीं करेंगे, बल्कि अब RCB की कमान पाटीदार के हाथों में होगी. लेकिन असली सवाल यह है—क्या वह RCB को पहली बार चैंपियन बना पाएंगे?”

बड़े नामों के बावजूद ट्रॉफी नहीं जीत पाई RCB

RCB की कहानी हमेशा से दिलचस्प रही है. टीम ने वर्षों में कई दिग्गज कप्तानों को आजमाया है, राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली, शेन वॉटसन, फाफ डू प्लेसिस. इन सबके नाम बड़े हैं, लेकिन नतीजा वही! एक भी IPL ट्रॉफी नहीं. कई बार ऐसा लगा कि यह टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन हर बार ट्रॉफी जीतने के सपने अधूरे रह गए. RCB के पास हमेशा बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन टीम में वह तालमेल नहीं बन पाया जिसकी जरूरत होती है. अब, 2025 में टीम ने बड़ा फैसला लिया है और रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है.

पाटीदार का हालिया फॉर्म जबरदस्त रहा

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) का हालिया फॉर्म जबरदस्त रहा है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एमपी (मध्य प्रदेश) को फाइनल तक पहुंचाया और लगभग 430 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 186 के आसपास था, जो दिखाता है कि वह बेहतरीन टच में हैं और बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं. पिछले IPL सीजन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 395 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और करीब 180 का स्ट्राइक रेट रहा. यह आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि वह तेज गेंदबाजों को आक्रामक तरीके से खेलना पसंद करते हैं और स्पिनरों के खिलाफ भी अपनी जगह बनाए रखते हैं. Brett Lee on Rajat Patidar Captaincy for RCB.

क्या यह RCB के लिए सही फैसला है?

दो विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे ब्रेट ली ने कहा, “अब सवाल यह है कि क्या यह RCB के लिए सही फैसला है? कुछ फैंस सोच सकते हैं कि क्या RCB के पास कोई और विकल्प था? लेकिन सच्चाई यह है कि फ्रेंचाइजी ने सबसे उपयुक्त कप्तान चुना है. अब टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं—विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस और कुछ अन्य अनुभवी खिलाड़ी. ऐसे में, पाटीदार को भविष्य का कप्तान बनाना एक सही कदम हो सकता है.”

पाटीदार के लिए कप्तानी की राह आसान नहीं होगी

हालांकि ब्रेट ली का मानना है कि रजत पाटीदार के लिए कप्तानी की राह आसान नहीं होगी. उन्होंने कहा, “पाटीदार को विराट कोहली (Virat Kohli) और फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis) जैसे सीनयर खिलाड़ियों के साथ तालमेल बैठाना होगा. टीम को एकजुट करना उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि RCB के पास हमेशा सुपरस्टार्स की भरमार रही है, लेकिन टीम का सही संयोजन कभी नहीं बन पाया. अब पाटीदार को यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम सही तालमेल के साथ खेले और जीत की मानसिकता तैयार करे. इसके अलावा, IPL में किसी भी टीम के लिए अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी होती है.”

ब्रेट ली ने आगे कहा, “कप्तान के रूप में पाटीदार को यह ध्यान रखना होगा कि RCB शुरुआती कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करे और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से खड़ी रहे. RCB फैंस के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है. अब यह नए युग की शुरुआत है और पाटीदार को समर्थन देकर उन्हें आत्मविश्वास दिलाना बेहद जरूरी है. कप्तान पर दबाव होगा, लेकिन उन्हें अपने स्वाभाविक खेल पर ध्यान देना चाहिए और टीम के अंदर सकारात्मक माहौल बनाए रखना होगा.” ब्रेट ली का वीडियो.

IPL 2025 के लिए आरसीबी का स्क्वॉड

बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा

ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज बंडागे, जैकब बेथेल

गेंदबाज: जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, मोहित राठी, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, रसिख डार सलाम, यश दयाल, लुंगी एनगिडी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां संस्करण 22 मार्च से 25 मई 2025 तक चलेगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आरसीबी (RCB) और पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा. इस संतुलित टीम के साथ, RCB के फैंस को उम्मीद है कि यह सीजन उनके लिए सफल रहेगा और टीम अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब होगी.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola