Pro Kabaddi 2022: जयपुर ने यू मुंबा को और पटना ने बेंगलुरु बुल्स को हराया, चमके अर्जुन, अजित और मोनू

पटना की जीत में स्टार रेडर मोनू गोयट की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने अपनी टीम के लिए 9 प्वाइंट बनाये. जबकि मोहम्मदरेज चियानेह और डिफेंडर सुनील ने 6-6 प्वाइंट बनाये. स्टार रेडर सचिन ने 5 प्वाइंट बनाये.
प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi 2022) के 119वें मैच में जहां जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने यू मुंबा (U Mumba ) को 44-28 से हराया, वहीं 120 वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates ) ने बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls ) को 36-34 से हराया. पटना की यह लगातार 7वीं जीत थी.
पटना की जीत में चमके मानू गोयट
पटना की जीत में स्टार रेडर मोनू गोयट की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने अपनी टीम के लिए 9 प्वाइंट बनाये. जबकि मोहम्मदरेज चियानेह और डिफेंडर सुनील ने 6-6 प्वाइंट बनाये. स्टार रेडर सचिन ने 5 प्वाइंट बनाये.
पटना ने पहले हाफ में ही बेंगलुरु बुल्स पर बनाया दबदबा
पटना पाइरेट्स की टीम ने पहले हाफ में ही बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ अपना दबदबा बना लिया. पहले हाफ में पटना ने 19 प्वाइंट बनाया, तो बेंगलुरु का स्कोर केवल 14 था. पहले हाफ में पटना ने एक बार बेंगलुरु को ऑल आउट भी किया. लेकिन दूसरे हाफ में बेंगलुरु ने दम दिखाया और 20 का स्कोर बनाया. लेकिन जीत के लिए जरूरी अंक हासिल नहीं कर पाया. दूसरे हाफ में पटना का स्कोर केवल 17 था.
जयपुर की जीत में चमके अर्जुन देशवाल
जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में स्टार रेडर अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी टीम के लिए 17 प्वाइंट बनाये. जबकि ऑल राउंडर बृजेंद्र सिंह ने भी 8 प्वाइंट बनाकर उनका साथ दिया. दूसरी ओर यू मुंबा की ओर से स्टार रेडर पी अजित ने 11 और अभिषेक सिंह ने 5 प्वाइंट बनाये. पहले हाफ से ही जयपुर ने अपना दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में जयपुर का स्कोर 17 था, तो मुंबा का केवल 14. दूसरे हाफ में जयपुर ने और भी शानदार खेल दिखाया और 27 प्वाइंट बनाया. जबकि यू मुंबा का स्कोर केवल 14 था.
पटना की टीम प्वाइंट टेबल में नंबर वन
लगातार 7 मैच जीतकर पटना की टीम 80 अंकों के साथ टॉप पर है. तो दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर. जबकि यूपी योद्धा की टीम 63 प्वाइंट लेकर तीसरे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




