ePaper

PAK vs SA: पाकिस्तान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 21वीं सदी में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Updated at : 20 Dec 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
PAK vs SA: Babar Azam and Mohammad Rizwan

PAK vs SA: Babar Azam and Mohammad Rizwan

PAK vs SA: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को उसके ही घर में दूसरे वनडे में हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम 21वीं सदी में दक्षिण अफ्रीका में तीन लगातार सीरीज जीतने वाली पहली टीम बन गई है.

विज्ञापन

PAK vs SA: पाकिस्तान के अनुभवी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने गुरुवार को न्यूलैंड्स में दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ़्रीका पर 81 रन की जीत की नींव रखी. पाकिस्तान ने अपने दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन का स्कोर बनाया. बाबर ने 73 रन और कप्तान रिजवान ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 142 गेंद पर टीम के लिए 115 रन जोड़े. हेनरिक क्लासेन ने दक्षिण अफ़्रीका के लिए 97 रन बनाए, लेकिन मेजबान टीम 248 रन पर आउट हो गई.

PAK vs SA: पाकिस्तान ने अजेय बढ़त ली

इस जीत से पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. गुरुवार को मिली जीत के साथ ही पाकिस्तान 21वीं सदी में दक्षिण अफ्रीका में तीन द्विपक्षीय वनडे मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है. यह उनकी लगातार पांचवीं सीरीज जीत थी. जीत के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा, “यह एक टीम गेम है, जिसमें शुरू से अंत तक सभी खिलाड़ी शामिल होते हैं और योगदान देते हैं.”

AUS vs PAK: मैक्सवेल की धमाकेदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराया

Babar Azam: रोहित-विराट पर बाबर की नजरें, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बेताब

PAK vs SA: कामरान अकमल ने 32 गेंद पर जड़े 63 रन

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के एक साथ 204 एकदिवसीय मैच खेले, जो किसी और टीम के दो बल्लेबाजों से अधिक हैं. बाबर 33वें ओवर में 192 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. इसके तीन ओवर बाद रिजवान को अपनी ही गेंद पर 18 वर्षीय वनडे डेब्यूटेंट क्वेना मफाका ने कैच आउट किया. दोनों की पारी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को उत्साह दिया और प्लेयर ऑफ द मैच कामरान गुलाम ने 32 गेंदों पर 63 रन बनाने के लिए 5 छक्के जड़े.

PAK vs SA: पाक तेज गेंदबाजों का जलवा

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 47 रन देकर 4 और नसीम शाह ने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए. रिजवान ने कहा, “मैंने और बाबर ने धीमी शुरुआत की. हम 300 रन के करीब पहुंच गए थे, लेकिन हम 320 से ज्यादा रन बना पाए. मैंने कामरान गुलाम को ऐसी पारी खेलते कभी नहीं देखा.” दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मफाका ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन उन्होंने 72 रन लुटाए. उन्हें 4 सफलताएं मिली.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola