आंख में आंसू, हाथ जोड़कर ईश्वर को धन्यवाद, बेटे के शतक पर ऐसा रहा नीतीश के पिता का रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

Nitish Kumar Reddy Father Reaction

Nitish Kumar Reddy: नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में गजब की पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत भारत फॉलोऑन टालने में सफल रहा. इस मौके पर उनके पिता काफी इमोसनल हो गए. देखें उनका रिएक्शन.

विज्ञापन

Nitish Kumar Reddy: भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया. भारी दबाव के बीच उनका यह शतक इतिहास में दर्ज हो गया. इस पारी की बदौलत एक समय पर 191 रन पर 6 विकेट गंवा चुका भारत फॉलोऑन के मुहाने पर खड़ा था. लेकिन विशाखापट्टनम में जन्मे रेड्डी ने गजब का साहस दिखाया. 171 गेंद पर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर अपना पहला शतक पूरा किया. उनका पहला शतक और भी खास हो गया, जब मैदान पर मौजूद उनके पिता ने ताली बजाकर अपने बेटे के शतक को सेलीब्रेट किया. 

पिता हुए भावुक

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के दर्शक दीर्घा में नीतीश रेड्डी के पिता मुत्याला रेड्डी अपने 21 साल के बेटे नीतीश को शानदार शतक पूरा करते देख जश्न मनाने लगे. कभी तालियां बजाते, कभी हाथ जोड़ते नीतीश के पिता के लिए यह लम्हा काफी इमोशनल रहा. उनकी आंखों में आंसू आ गए. स्टैंड में मौजूद साथी दर्शकों ने भी पिता को बधाइयां दीं. एक नाजुक मौके पर उनके बेटे की पारी ने भारत को संकट की स्थिति से निकालकर राहत की स्थिति में पहुंचा दिया. 

नीतीश के लिए पिता ने छोड़ दी नौकरी

नीतीश और उनके पिता की यात्रा संघर्ष और त्याग की रही है, यहां तक ​​कि रेड्डी के क्रिकेट करियर को सहयोग देने के लिए उनके पिता ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी. नीतीश ने बीसीसीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पिता ने उनके लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. यह भी कहा कि कहानी के पीछे बहुत त्याग है. एक दिन फाइनेशियल प्रॉब्लम की वजह से नीतीश ने अपने पिता को रोते हुए देखा. उन्होंने कहा, “मैंने सोचा, वे ऐसे नहीं हो सकते. फिर मैं गंभीर हो गया. मैंने अपनी पहली जर्सी उन्हें दी और उनके चेहरे पर खुशी देखी.”

नाजुक मौके पर फॉलोऑन टालने में खेली मैराथन पारी

नीतीश ने इस सीरीज में अब तक तीन टेस्ट मैचों की चार पारियों में 179 रन बनाए थे. निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए वे 50 से कम के स्कोर पर रन बना रहे थे. लेकिन आज की पारी ने भारतीय टीम को एक सितारा दे दिया है. बॉ्क्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन आज शनिवार को वाशिंगटन सुंदर के साथ साझेदारी करते हुए रेड्डी ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और फिर शतक में बदल दिया. रेड्डी जब मैदान पर उतरे थे तब भारत ऑस्ट्रेलिया के 474 रनों के स्कोर से 283 रन पीछे था. दिन का खेल समाप्त होने तक नीतीश नाबाद रहे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लीड को 116 तक पहुंचा दिया. नीतीश ने टीम इंडिया को इस मैच में वापस लाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. 

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola