ePaper

नसीम शाह ने जिस बल्ले से दो छक्के मारकर जीताया था मैच, वह होगा नीलाम, पैसे से होगा यह काम

Updated at : 10 Sep 2022 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
नसीम शाह ने जिस बल्ले से दो छक्के मारकर जीताया था मैच, वह होगा नीलाम, पैसे से होगा यह काम

एशिया कप 2022 के सुपर चार मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वह एक रोमांचक मुकाबला था. नसीम शाह उस मुकाबले के आखिरी ओवर में दो गेंद पर लगातार दो छक्के मारकम मैच जीताया था. शाह अब अपने बल्ले को नीलाम करना चाहते हैं. उसके पैसे से बाढ़ पीड़ितों की मदद होगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 की भिड़ंत टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक थी. कई ट्विस्ट के बाद, बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम आखिरकार आखिरी ओवर में 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को छह गेंदों में 11 रन चाहिए थे और फजलहक फारूकी की आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर मैच जीता दी. नसीम अपनी दस्तक से एस रात के हीरो बन गये. इसके बाद उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया.

नसीम शाह का बल्ला होगा नीलाम

नसीम ने जिस बल्ले से दो विजयी छक्के लगाये, वह उन्हें साथी टीम के साथी मोहम्मद हसनैन ने उपहार में दी थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के ट्विटर पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में, नसीम ने घोषणा की कि अपने उस बल्ले को नीलाम करेंगे और आधी राशि का उपयोग पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए करेंगे. पाकिस्तान के कई इलाके पिछले एक महीने से बाढ़ का सामना कर रहे हैं.

Also Read: Asia Cup 2022: पाकिस्तानियों को कूटने वाले अफगान फैंस ने लगाये ‘भारत जिंदाबाद’ के नारे, देखें वीडियो
पाकिस्तान में बाढ़ से 1300 से ज्यादा लोगों की मौत

स्थानीय समाचार पत्र ‘द डॉन’ ने एक खबर में कहा कि 2010 में आये ‘सुपर फ्लड’ ने लगभग दो करोड़ लोगों को प्रभावित किया था, वहीं मौजूदा बाढ़ का असर देश भर में 3.3 करोड़ लोगों पर पड़ रहा है. करीब 60 लाख बाढ़-प्रभावित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं. इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,396 हो गयी है, जबकि घायलों की कुल संख्या 12,700 से अधिक है.


रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनायी जहां 11 सितंबर को उसे श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. हालांकि शुक्रवार को सुपर चार के आखिरी मुकाबले में श्रलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है. इस मुकाबले के बाद श्रीलंका को भी ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. श्रीलंका ने पूरी पाक टीम को 121 पर ऑलआउट कर दिया. बाद में पांच विकेट से जीत दर्ज की.

Also Read: Asia Cup 2022: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम को अंपायर पर आया गुस्सा, बताया ‘मैं हूं कप्तान’

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola