ePaper

MS Dhoni Last IPL : रांची नहीं इस शहर में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलना चाहते हैं धोनी, बताया कब लेंगे संन्यास

Updated at : 21 Nov 2021 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni Last IPL : रांची नहीं इस शहर में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलना चाहते हैं धोनी, बताया कब लेंगे संन्यास

Sharjah: MS Dhoni captain of Chennai Super Kings and Ravindra Jadeja of Chennai Super Kings celebrates the wicket of Wriddhiman Saha of Sunrisers Hyderabad during match 44 of the Indian Premier League between the Sunrisers Hyderabad and the Chennai Super Kings,at the Sharjah Cricket Stadium, Sharjah in the United Arab Emirates, Thursday, Sept. 30, 2021. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI09_30_2021_000233B)

आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि एमएस धोनी आईपीएल 2022 खेलेंगे या नहीं. इसके अलावा एक सवाल यह भी था कि धोनी चेन्नई की ओर से खेलते नजर आयेंगे या फिर मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेकर किसी दूसरी टीम का हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है. उन्होंने ये भी बता दिया कि वो अपना आखिरी आईपीएल मैच किस शहर में खेलना चाहते हैं.

आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि एमएस धोनी आईपीएल 2022 खेलेंगे या नहीं. इसके अलावा एक सवाल यह भी था कि धोनी चेन्नई की ओर से खेलते नजर आयेंगे या फिर मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेकर किसी दूसरी टीम का हिस्सा बनेंगे.


Also Read: IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन भारत में, 10 टीमें लेंगी हिस्सा, शाह ने किया ऐलान

लेकिन उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान साफ कर दिया कि वो अपना आखिरी आईपीएल मैच कहां खेलना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने अब भी नहीं बताया कि वो संन्यास कब लेने वाले हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को कहा कि उनका अंतिम टी20 मैच इंडियन प्रीमियर लीग में इस शहर में ही हो सकता है लेकिन उन्होंने इस लुभावने टूर्नामेंट से संभावित संन्यास के बारे में किसी समय सीमा का जिक्र नहीं किया.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का 2021 चरण का खिताब जीतने के लिये आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने यह बात की.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. धोनी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनायी है और उन्होंने याद किया कि उन्होंने अपना अंतिम वनडे अपने गृहनगर रांची में खेला था.

उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि मेरा अंतिम टी20 मैच चेन्नई में ही होगा. यह अगले साल होगा या फिर अगले पांच वर्षों में, हम इसके बारे में नहीं जानते.

गौरतलब है कि धोनी ने आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया. धोनी जब से आईपीएल खेल रहे हैं, चेन्नई के साथ ही जुड़े हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola