ePaper

एमएस धोनी ने फैंस को दिखाये अपने बाइसेप्स, सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

Updated at : 28 Dec 2023 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
एमएस धोनी ने फैंस को दिखाये अपने बाइसेप्स, सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपने बाइसेप्स दिखा रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. धोनी आईपीएल 2024 खेलने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 की तैयारी में जुट गए हैं. उनके फैंस उनको एक बार मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं. काफी पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद धोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. आईपीएल में धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले सीजन में पांचवीं बार चैंपियन बनाया है. टूर्नामेंट के दौरान धोनी चोट से जूझते रहे और खिताबी जीत के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई. धोनी इस समय रिहैब कर रहे हैं और उनका ज्यादातर समय जिम में गुजरात है. एक वीडियो में धोनी अपने फैंस को बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं.

एमएस धोनी का वीडियो वायरल

एमएस धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 2023 सीजन के दौरान ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन टूर्नामेंट के बाद उन्होंने खुलासा किया कि वह आईपीएल के अगले सीजन में भी खेलने के लिए तैयार है. सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने भी यही कहा कि केवल धोनी ही जवाब दे सकते हैं कि उन्हें आगे क्या करना है.

Also Read: ‘एक दिन कटवा लूंगा अपने लंबे बाल’, एमएस धोनी ने अपने नये हेयर स्टाइल पर दिया पहला रिएक्शन

कड़ी मेहनत कर रहे हैं धोनी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी की फिटनेस अभी भी बरकरार है. वीडियो में उन्हें अपनी मांसपेशियों को फ्लेक्स करते हुए देखा जा सकता है. धोनी के आईपीएल 2024 में खेलने पर अब कोई संदेह नहीं है क्योंकि सीएसके ने उन्हें टीम का कप्तान बनाए रखा है. रिहैब से गुजर रहे धोनी आईपीएल 2024 तक फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.


https://twitter.com/Kumarvivekrajp1/status/1739969009179898067

जल्द ही नेट पर पसीना बहाते नजर आएंगे धोनी

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने रिहैब शुरू कर दिया है. वह जिम पसीना बहा रहे हैं और बहुत ही जल्द नेट पर भी काम करना शुरू कर देंगे. धोनी अगले सीजन में अपनी फ्रेंचाइजी को रिकॉर्ड छठी बार आईपीएल चैंपियन बनाने का लक्ष्य रखेंगे. अगर धोनी छठा खिताब उठा लेते हैं तो शायद वह आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर दें.

Also Read: Viral Photo: एमएस धोनी ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस, ऋषभ पंत भी हुए शामिल

सीएसके ने डेरिल मिशेल के लिए खर्च किए 14 करोड़ रुपये

आईपीएल 2024 के लिए मिनी नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्न ने न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा. केकेआर से रिलीज होने के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंड शार्दुल ठाकुर को भी सीएसके ने अपनी टीम में ले लिया है

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola