आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस खिलाड़ी की हुई टीम एंट्री

Updated:
विज्ञापन
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस खिलाड़ी की हुई टीम एंट्री

मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया)

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से मोहम्मद सिराज बाहर हो गए हैं. सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. वहीं सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Mohammed Siraj: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए सिराज को टीम में शामिल किया गया था. अब उनके बाहर होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है.

मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है. बीसीसीआई की मैनेजमेंट ने यह फैसला एक लंबे इंटरनेशनल शेड्यूल की वजह से लिया है. आयरलैंड और इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है. उसके लिए सभी खिलाड़ियों का फिट होना ज्यादा जरूरी है.

अफगानिस्तान टेस्ट के बाद दिया गया आराम

मोहम्मद सिराज वनडे विश्व कप 2026 और टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा रहे. वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट का भी हिस्सा थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है. बीसीसीआई सिराज को आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहती है और संभवत: इसीलिए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया है. सिराज 17 टी20 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं.

भारतीय टी20 टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन

प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए 5 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं. आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और 12 मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए थे. आयरलैंड में 2 जबकि इंग्लैंड में 5 टी20 मैच खेले जाने हैं.

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले टीम इंडिया का मेगा शेड्यूल, 9 देशों के खिलाफ खेलेगी 51 मैच

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola