वर्ल्ड कप 2023 में टूटे कई रिकॉर्ड्स, विराट कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Nov 2023 7:03 PM

विज्ञापन

Ahmedabad: Indian batters Shubman Gill and Rohit Sharma during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 final between India and Australia, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Sunday, Nov. 19, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI11_19_2023_000221A)

ऑस्ट्रेलिया ने 19 नवंबर को फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 6 बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश बन गया है. ऑस्ट्रेलिया के करीब केवल भारत और वेस्टइंडीज की टीमें हैं. दोनों देशों ने दो-दो बार आईसीसी वनडे का वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 का समापन हो चुका है. फाइनल मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता. जबकि भारत का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. बहरहाल इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड्स टूटे और बने. जिसमें विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच डाला. तो आइये वर्ल्ड कप 2023 में जो बड़े रिकॉर्ड्स बने उसपर एक नजर डालें.

undefined

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 6 बार जीता वर्ल्ड कप

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार 19 नवंबर को फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 6 बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश बन गया है. ऑस्ट्रेलिया के करीब केवल भारत और वेस्टइंडीज की टीमें हैं. दोनों देशों ने दो-दो बार आईसीसी वनडे का वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलिया ने 1987, 1999, 2003, 2007, 2015 और 2023 में वर्ल्ड कप जीता. जबकि भारत 1983 और 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बना.

undefined

ट्रेविस हेड वर्ल्ड कप फाइनल और सेमीफाइनल में मैन ऑफ दी मैच बनने वाले चौथे खिलाड़ी बने

ऑस्ट्रेलिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले ट्रेविस हेड आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह पुरस्कार मोहिंदर अमरनाथ, अरविंद डी सिल्वा और शेन वॉर्न जीत चुके हैं.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 में विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले से जमकर बरसे रन, टॉप 10 में केवल एक भारतीय
undefined

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हारकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया एक वर्ल्ड कप एडिशन के फाइनल में एक मात्र हार झेलनी वाली तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले 2015 में न्यूजीलैंड और 1979 में इंग्लैंड की टीम के साथ ऐसा हुआ था.

undefined

विराट कोहली ने एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्याया रन का रिकॉर्ड बनाया

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा 765 रन बनाए. इसके साथ ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. सचिन ने 2003 में 673 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में तीन शतक और रिकॉर्ड 6 अर्धशतक बनाए.

undefined

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में 24 विकेट चटकाए और गोल्डन बॉल पर कब्जा जमाया. इसके साथ ही शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. वर्ल्ड कप में शमी के नाम अबतक कुल 55 विकेट हो चुके हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के नाम था. दोनों गेंदबाजों ने वर्ल्ड कप में 44- 44 विकेट चटकाए.

undefined

रोहित शर्मा बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले खिलाड़ी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित के नाम अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कुल 7 शतक हो चुके हैं, जबकि सचिन ने 6 शतक जमाए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola