कोहली के आलोचकों पर जम कर बरसे मदन लाल, बोले उन्हें नीचा क्यों दिखाना चाहते हैं लोग
कोहली के आक्रामक अंदाज पर सवाल उठाने वालों पर जमकर बरसे पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई सलाहकार समिति के सदस्य मदन लाल ने कोहली के आक्रामक अंदाज को लेकर होने वाली आलोचना पर उनके समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने आलोचकों पर बरसते हुए कहा कि क्यों लोग उनके फील्ड पर आक्रामक अंदाज पर उनकी आलोचना करते हैं. उन्हें समझ में नहीं आता कि लोग किस वजह से भारतीय कप्तान को हमेशा नीचा दिखाने में लगे हुए रहते हैं.
आपको बता दें कि क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन केन विलियमसन जब पहली पारी में आउट होकर लौटे तो विराट कोहली ने बहुत उग्र अंदाज में जश्न मनाया.
ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब कप्तान कोहली से हार के वजहों या मैदान पर हुए गतिविधियों पर सवाल पूछा जाता है तो वो उन पर बरस पड़ते हैं.
पूर्व क्रिकेटर मदनलाल से जब उनके इस शैली पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘पहले तो सभी आक्रामक कप्तान चाहते थे. अब हमारे पास कोहली है तो लोग चाहते हैं कि वह अपनी आक्रामकता पर रोक लगाएं. विराट का फील्ड पर आक्रामक अंदाज मुझे पसंद है. पहले लोग कहते थे कि भारतीय फील्ड पर आक्रामक नहीं होते अब विराट आक्रामक हैं तो लोग कहते हैं कि वह इतने आक्रामक क्यों हैं? मुझे विराट पसंद हैं और हमें वैसा ही कप्तान चाहिए.
बता दें कि अभी कुछ समय से कोहली का बल्ला खामोश चल रहा है, न्यूजीलैंड दौरे में तो कोहली 4 पारियों में सिर्फ 38 रन ही बना सके थे. उससे पहले भी 7 लिमिटेड ओवर के मैच में सिर्फ एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाएं थे. इस बारे में जब पूर्व क्रिकेटर मदन लाल से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि वो मजबूती के साथ वापसी करेंगे.
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए धौनी के भविष्य के बारे में पूछने पर मदन लाल ने कहा, ‘धौनी को टीम में लेना चयनकर्ताओं का काम है. मुझे नहीं पता उनके मन में क्या चल रहा है.’ बता दें कि पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी को हाल ही में टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर चुना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










