ePaper

IPL 2020 : बोरियत मिटाने के लिए खिलाड़ियों को ब्रेट ली की सलाह - गिटार बजाना सीखें, और...

Updated at : 09 Aug 2020 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 : बोरियत मिटाने के लिए खिलाड़ियों को ब्रेट ली की सलाह - गिटार बजाना सीखें, और...

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में खेलने वाले क्रिकेटरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लंबे समय तक रहने के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित माहौल को बरकरार रखने और बोरियत से बचने के लिए गिटार बजाना सीखना चाहिए और कार्ड गेम खेलने चाहिए.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में खेलने वाले क्रिकेटरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लंबे समय तक रहने के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित माहौल को बरकरार रखने और बोरियत से बचने के लिए गिटार बजाना सीखना चाहिए और कार्ड गेम खेलने चाहिए.

आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगा और इस दौरान खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के कारण जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहना होगा. ली का मानना है कि खिलाड़ी इस साल आईपीएल के दौरान जिम्मेदारी से काम करेंगे और अगर वे होटल के कमरों में बोरियत महसूस करते हैं तो उन्हें गिटार बजाना सीखना चाहिए.

ली ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘पहले तो आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अहम चीज यही होगी कि आप सामाजिक दूरी कायम रखो और कोविड-19 मानकों का पालन करो इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी बाहर जाकर गलत चीज करना चाहेगा.’ उन्होंने कहा, ‘यह उनकी टीम और उनके प्रशंसकों के लिए भी है क्योंकि अगर आईपीएल नहीं हुआ तो यह काफी नुकशानदायक होगा.’

Also Read: IPL 2020: VIVO नहीं होगा आईपीएल 2020 का टाइटल स्पॉन्सर, BCCI ने लिया फैसला

ली ने कहा, ‘पूरी दुनिया में लोग क्रिकेट देखना चाहते हैं, उन्हें इस खेल की कमी महसूस हो रही है. मेरा मानना है कि सभी खिलाड़ी, निश्चित रूप से क्रिकेटर भी सुनिश्चित करेंगे किे वे सही चीजें करें और इसका मतलब है कि वे नियमों के अनुसार खेलें और इस ‘बायो बबल’ के अंदर ही रहें.’ टेस्ट और वनडे दोनों में 300 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले ली ‘रॉक बैंड’ ‘सिक्स एंड आउट’ का हिस्सा हैं और गिटार बजाते हैं.

उन्होंने कहा, ‘देखिए यह नौ हफ्ते का टूर्नामेंट है और इसके लिए उन्हें अच्छा भुगतान भी किया जा रहा है जो काफी अच्छा है, वे दुनिया भर के लिये अच्छा टूर्नामेंट ला रहे हैं इसलिए इन आठ हफ्तों में गिटार सीखिये’ ली ने कहा, ‘देखिये, मुझे मेरे होटल के कमरे में खेलना पसंद है, मुझे बाहर जाकर गोल्फ खेलने की जरूरत नहीं है, अपना गिटार निकालिए, या फिर कुछ कार्ड गेम खेलिए, मजा लीजिए.’

ली को यह भी लगता है कि किंग्स इलेवन पंजाब के पास इस सत्र में अनिल कुंबले के रूप में बेहतरीन मुख्य कोच मौजूद है. आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके ली ने कहा, ‘अनिल कुंबले जैसे मुख्य कोच का होना निश्चित रूप से बेहतरीन है. उनकी जानकारी, अनुभव से निश्चित रूप से मदद मिलेगी.’

Posted By: Amlesh Nandan Sinha.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola