ePaper

IND vs ENG : कोहली-रोहित की ओपनिंग जैसे दही-जलेबी, वीरेंद्र सहवाग का मजेदार ट्वीट

Updated at : 20 Mar 2021 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG : कोहली-रोहित की ओपनिंग जैसे दही-जलेबी, वीरेंद्र सहवाग का मजेदार ट्वीट

Ahmedabad: Indian batsman Rohit Sharma greeted by India skipper Virat Kohli after scoring half century during fifth and final T20 cricket match between India and England, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Saturday, March 20, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI03_20_2021_000222A)

virender sehwag reaction on rohit virat opening, india vs england, Kohli, Rohit opening, Dahi-Jalebi, कोहली और रोहित की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी को देखकर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार ट्वीट किया. वीरु ने दोनों की ओपनिंग जोड़ी की तुलना दही और जलेबी की मजेदार जोड़ी से कर दी. वीरु ने दही और जलेबी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रोहित और विराट की ओपनिंग. क्या खतरनाक जोड़ी है.

विज्ञापन
  • इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में विराट कोहली ने ओपनिंग की

  • ओपनिंग करते हुए कोहली ने 54 गेंदों में बनाये नाबाद 80 रन

  • विराट-रोहित की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी को लेकर सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में नये अवतार में नजर आये. सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार चार मैचों से असफल हो रहे केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर खुद कोहली ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की. ओपनिंग करते हुए विराट कोहली ने 52 गेंदों में दो छक्का और 7 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली.

इधर कोहली और रोहित की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी को देखकर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार ट्वीट किया. वीरु ने दोनों की ओपनिंग जोड़ी की तुलना दही और जलेबी की मजेदार जोड़ी से कर दी. वीरु ने दही और जलेबी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रोहित और विराट की ओपनिंग. क्या खतरनाक जोड़ी है.

ओपनिंग करने आये विराट कोहली खतरनाक फॉमें में नजर आये. उन्हेंने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी निभायी. कोहली और रोहित की ओपनिंग जोड़ी ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर खबर ली और चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. दोनों के बीच साझेदारी केवल 54 गेंदों पर बनी.

Also Read: IND vs ENG : कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग कर रचा इतिहास, ऐसा है ‘विराट’ रिकार्ड

हालांकि इस साझेदारी में रोहित शर्मा का योगदान सबसे अधिक रहा. रोहित ने 34 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 64 रन बनाये. रोहित को बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया. कोहली की आक्रामक पारी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बनाये.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola