IND vs ENG : कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग कर रचा इतिहास, ऐसा है 'विराट' रिकार्ड

Ahmedabad: Indian skipper Virat Kohli plays a shot during fifth and final T20 cricket match between India and England, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Saturday, March 20, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI03_20_2021_000209B)
IND vs ENG 5 th t20, Virat Kohli opening in t20, india vs England, Virat record इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सबको चौंकाते हुए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की. अंतिम एकादश में बदलाव करते हुए कोहली ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को बाहर करते हुए टी नटराजन को शामिल किया.
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सबको चौंकाते हुए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की. अंतिम एकादश में बदलाव करते हुए कोहली ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को बाहर करते हुए टी नटराजन को शामिल किया.
ओपनिंग करने आये विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. कोहली को क्रिकेट में बहुत कम की ओपनिंग करते हुए देखा गया है. अगर कोहली के कैरियर पर नजर डालें तो पता चलेगा कि उन्होंने वनडे क्रिकेट में अब तक 6 बार ओपनिंग की है. जिसमें उन्होंने 161 रन बनाये हैं.
वहीं टेस्ट में कोहली ने एक बार भी ओपनिंग नहीं की है. जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने अब से पहले 7 बार ओपनिंग की है. जिसमें उन्होंने 146.67 के औसत से 198 रन बनाये हैं. टी20 में ओपनिंग करते हुए कोहली ने एक एक अर्धशतक भी लगाये हैं. ओपनिंग करते हुए कोहली का टी20 में 70 उच्चतम स्कोर है.
इससे पहले कोहली ने जून 2018 में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में ओपनिंग की थी. उससे पहले सितंबर 2012 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में 70 रन की पारी खेली थी.
गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 में टीम इंडिया ने एक बदलाव किया. लोकेश राहुल को आखिरी मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा और उनकी जगह टी नटराजन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया. मालूम हो केएल राहुल ने चार मैचों में बहुत खराब प्रदर्शन किया. पहले मैच में एक, दूसरे और तीसरे मैच में शून्य और चौथे मैच में 14 रन बनाये. खराब फॉर्म के कारण राहुल को आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है. हालांकि कप्तान कोहली ने उनका बचाव भी किया और उन्हें चैंपियन खिलाड़ी भी बताया.
Posted By – Arbind kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




