ePaper

Junior Hockey World Cup 2021: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से रौंदा

Updated at : 02 Dec 2021 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Junior Hockey World Cup 2021: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से रौंदा

Junior Hockey World Cup 2021 में दक्षिण अफ्रीका ने क्लासीफिकेशन मैच में पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराया.

विज्ञापन

Junior Hockey World Cup 2021: दक्षिण अफ्रीका ने एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में गुरुवार को यहां क्लासीफिकेशन मैच में एक समय एशियाई हॉकी में अग्रणी रहे पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराया.

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पहले दो क्वार्टर के बाद दो गोल से पीछे चल रहा था लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी की. पाकिस्तान हॉकी टीम की तरफ से अबुजार (पांचवें), अब्दुल शाहिद (25वें) और अब्दुल रहमान (37वें मिनट) ने मैदानी गोल किये. दक्षिण अफ्रीका ने सेंजविसिले (32वें) और गाइ मोर्गन (37वें मिनट) के पेनल्टी कार्नर पर किये गये गोल से शानदार वापसी की जबकि इदरीस अब्दुल्ला ने 38वें मिनट में बराबरी का गोल दागा.

Also Read: Junior Hockey World Cup: बेल्जियम को रौंदकर भारत सेमीफाइनल में, 3 दिसंबर को जर्मनी से भिड़ंत

दोनों टीम नियमित समय तक 3-3 से बराबरी पर थी. पाकिस्तान 11वें और 12वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में पोलैंड और कोरिया के बीच मैच में पराजित होने वाली टीम से भिड़ेगा जबकि दक्षिण अफ्रीका नौवें और 10वें स्थान के लिये इन दोनों के बीच विजेता रहने वाली टीम का सामना करेगा.

Also Read: Hockey India: भारतीय हॉकी की बदल रही तसवीर, पिछले 5 साल में सरकार ने खर्च किये 65 करोड़

इससे पहले कनाडा ने 13वें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में अमेरिका को 4-0 से हराया जबकि चिली ने मिस्र को मात दी. दिन के पहले मैच में कनाडा के लिये क्रिस्टोफर टार्डिफ (20वां मिनट), अलेक्जेंडर बर्ड (25वां) और फ्लिन मैकुलोच (38वां) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये.

बर्ड ने 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर भी गोल दागा. दिन के दूसरे मैच में चिली ने राइमुंडो वालेंजुएला के 46वें मिनट में किये गए मैदानी गोल के दम पर मिस्र को मात दी. अब उसका सामना शनिवार को 13वें से 14वें स्थान के मैच में कनाडा से होगा.

मिस्र और अमेरिका आखिरी स्थान पर रहने से बचने के लिये एक दूसरे से खेलेंगे. सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जायेंगे जिनमें गत चैम्पियन भारत का सामना छह बार के चैम्पियन जर्मनी से और फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola