Joe Root: राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ छा गए जो रूट, अब सचिन के महारिकॉर्ड पर गड़ा दीं नजरें

Updated:
विज्ञापन

Joe Root. Image: ICC/X

Joe Root: जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में एक और पचासा ठोक कर राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब वे अर्द्धशतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए हैं.

विज्ञापन

Joe Root: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार 73 रन बनाकर नॉट आउट हैं. उनके इस अर्द्धशतक की बदौलत वे अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पचास से ज्यादा रन मारने की सूची में चौथे नंबर पर आ गए हैं. जो रूट इस मैच से पहले तक 99 बार 50+ स्कोर बनाकर राहुल द्रविड़ के साथ चौथा स्थान साझा कर रहे थे, लेकिन अब उनके नाम 100 पचास से ज्यादा का स्कोर दर्ज हो चुका है.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जो रूट नहीं चल पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना आउट हुए 73 रन बनाए. वे इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उनके नाम 151 मैचों में 12853 रन हैं. जो रूट से आगे जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग हैं, जिनके नाम 103, 50+ स्कोर हैं, जबकि सबसे ऊपर भारत की शान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 119 पचास प्लस स्कोर बनाया है. देखें पूरी सूची

खिलाड़ीमैचपारियांरनहाई स्कोरएवरेज10050+
सचिन तेंदुलकर20032915921248*53.7851119
जैक कैलिस1662801328922455.3745103
रिकी पोंटिंग1682871337825751.8541103
जो रूट151*2761285326251.0035100
राहुल द्रविड़1642861328827052.313699
शिव नारायण चंद्रपॉल16428011867203*51.373096
कुमार संगकारा1342331240031957.403890
एलन बॉर्डर1562651117420550.562790
एलेस्टर कुक1612911247229445.353390
माहेला जयवर्द्धने1492521181437449.843484

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहली पारी 10 विकेट खोकर 280 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 125 रन पर सिमट गई, ब्रायडन कार्से ने 4 विकेट लिए तो वहीं गस एटकिंसन ने हैट्रिक लेकर कीवी पारी को समाप्त कर दिया. दूसरी पारी में 155 रन की लीड के साथ उतरी इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 92 और जैकब बेथेल ने 96 रन की पारी खेली. दोनों ही शतक से चूक गए. हालांकि इंग्लैंड ने अब कुल 533 रन की लीड ले ली है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola