MS Dhoni से बड़ा क्रिकेटर भारत में कोई नहीं हो सकता, हरभजन सिंह ने दिल खोलकर की 'माही' की तारीफ

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का लय शानदार दिख रहा है. एमएस धोनी की अगुवाई में सीएसके अब तक तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. सीएसके का मुकाबला शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से है. मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने माही की जमकर तारीफ की है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ घर से दूर मैच जीतने के बाद एम एस धोनी की सेना अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम पर लौट आयी है. यहीं सीएसके का सामना हैदराबाद से होगा. धोनी की सीएसके तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है, जबकि हैदराबाद दो मुकाबले जीतकर चार अंकों के साथ नौवें नंबर पर है.
अपने घर में महेंद्र सिंह धोनी जीत की राह पर लौटना चाहेंगे, क्योंकि इसी स्टेडियम में पिछले मुकाबले में सीएसके को एक हाई स्कोरिंग मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था. आंकड़ों पर नजर डालें तो चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद, सीएसके को कभी भी नहीं हरा पायी है. आज के मुकाबले में भी यह रिकॉर्ड बरकरार रहने की संभावना है. मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी की जमकर तारीफ की है.
Also Read: IPL 2023: एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास के सवालों पर भड़के मुरली विजय, मीडिया को जमकर लगाई फटकार
हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर बोलते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी केवल एक हैं. भारत में उनसे बड़ा क्रिकेटर कोई नहीं हो सकता. कोई उनसे अधिक रन बना सकता है और कोई उनसे अधिक स्टंप्स कर सकता है, लेकिन किसी के पास उससे बड़ा फैनबेस नहीं है. धोनी ने इस फैनडम को दिल से स्वीकार किया है और वह अपने साथियों का भी सम्मान करते हैं. वह इतने प्यार और भावना के साथ चलते हैं कि दूसरा कोई पागल हो जाए, लेकिन धोनी ने इस प्यार और भावना को 15 साल से अपने दिल में रखा है. वह अभी भी बिल्कुल नहीं बदले हैं.
जैसे ही सीएसके, सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगा. टीम के साथियों के साथ-साथ प्रशंसकों की भी निगाहें हरफनमौला शिवम दूबे पर टिकी होंगी, जिन्होंने एम चिन्नास्वामी में आरसीबी के खिलाफ अपने छक्कों से आग लगा दी थी. हरभजन ने बाएं हाथ के बल्लेबाज की सराहना करते हुए कहा कि मुंबईकर को अधिक बार क्रम में ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका मिलना चाहिए. हरभजन ने कहा कि शिवम दूबे की हिटिंग रेंज जबरदस्त है. जब भी गेंद उनके हिटिंग आर्क में आती है, तो वह इसे एक बड़े शॉट के लिए डिस्पैच करते हैं. सीएसके इस तरह के गुणों वाले खिलाड़ियों पर बहुत अधिक निर्भर करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




