Live Updates

RR Vs KKR IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में हारा कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स ने 7 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

RR Vs KKR Ipl 2022 Live Score Update: आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ. संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 218 रनों का लक्ष्य दिया है. कोलकाता लक्ष्य हासिल नहीं कर पायी और 7 रन से हार गयी.

विज्ञापन

सात रन से हारा कोलकाता

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के शतक के बदौलत राजस्थान ने 217 रन बनाए. 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को युजवेंद्र चहल ने सबसे बड़ा झटका दिया. उन्होंने इस सीजन का पहला 5 विकेट लिए. उन्होंने सेट बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आउट किया और हैट्रिक लिया.

युजवेंद्र चहल ने लिया सीजन का पहला हैट्रिक

युजवेंद्र चहल ने एक ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के चार बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने पहले वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा. इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आउट किया. उसके बाद पांची गेंद पर शिवम मावी और आखिरी गेंद पर पैट कमिंस को आउट किया. यह आईपीएल के इस सीजन का पहला हैट्रिक है.

श्रेयस अय्यर आउट, कोलकाता को छठा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुश्किल में आ गयी है. 51 गेंद पर 58 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को युजवेंद्र चहल एलबीडब्ल्यू कर दिया. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए.

वेंकटेश अय्यर आउट, कोलकाता को पांचवा झटका

युजवेंद्र चहल ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर दिया है. वेंकटेश 7 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने शेल्डन जैक्शन आए हैं. कोलकाता को पांचवां झटका लगा है.

नितीश राणा और रसेल आउट

नितीश राणा और आंद्रे रसल आउट हो गये हैं. राणा के आउट होने के बाद आंद्रे रसल क्रीज पर आए थे, लेकिन वे बिना खाता खोले ही आउट हो गये. राणा ने 11 गेंद पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए. क्रीज पर वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर हैं.

श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

एरोन फिंच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक बना लिया है. उन्होंने 32 गेंद पर 50 रन बनाए. अपनी पारी में श्रेयस ने छह चौके और एक चौका लगाया. दूसरी छोर पर नितीश राणा उनका साथ दे रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola