ePaper

RR vs CSK, IPL 2022: सीएसके को पांच विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे नंबर पर किया कब्जा

Updated at : 21 May 2022 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
RR vs CSK, IPL 2022: सीएसके को पांच विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे नंबर पर किया कब्जा

Mumbai: R. Ashwin of Rajasthan Royals during T20 cricket match 68 of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between Rajasthan Royals and Chennai Super Kings, at the Brabourne Stadium (CCI) in Mumbai, Friday, May 20, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_20_2022_000271A)

आईपीएल 2022 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया है. राजस्थान रॉयल्स को 24 मई को टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस से भिड़ना होगा इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह फाइनल खेलेगी.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आज बड़ी खुशी की बात है. उद्धाटन सीजन में चैंपियन बनने के बाद राजस्थान कभी भी फाइनल में नहीं पहुंच पाया. लेकिन आज सीएसके को पांच विकेट से हराकर राजस्थान ने अंक तालिका में दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है. राजस्थान प्लेऑफ के लिए दूसरे नंबर पर क्वालीफाई भी कर चुका है. उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक पायदान नीचे ढकेल दिया है. लखनऊ तीसरे नंबर पर क्वालीफाइ कर रहा है. चौथे स्थान के लिए जंग अभी बाकी है.

24 मई को गुजरात से होगी राजस्थान की भिड़ंत

अब राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर एक में 24 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भिड़ना होगा. आज के मुकाबले में 151 रनों का पीछा करते हुए ऑरेंज कैप धारक जोस बटलर दो रन पर ही पवेलियन लौट गये. युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा. साथ ही रविचंद्रन अश्विन के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत आरआर ने मैच जीता. अश्विन ने नाबाद 40 (23 गेंद) की एक ठोस पारी खेली.

Also Read: IPL 2022: एम एस धोनी का आखिरी सीजन नहीं होगा आईपीएल 2022, खुद ही कर दिया बड़ा खुलासा
सीएसके ने 151 का दिया लक्ष्य

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने गजब की शुरुआत की. मोईन अली जबर्दस्त फॉर्म में थे. उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्सा. सबसे ज्यादा तो कीवी गेंदबाजा ट्रेंट बोल्ट को छकाया. उनकी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. उसके बाद लगातार पांच चौके मारे. बोल्ट को अपना यह ओवर हमेशा याद रहेगा. बोल्ट को दूसरे टीमों के बल्लेबाजों ने काफी पीटा है.

मोईन अली ने बनाये 93 रन 

मोईन अली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया और डेवोन कॉनवे के आउट होते ही पूरी टीम लड़खड़ा गयी. एमएस धोनी ने बीच में कुछ समय के लिए टीम को संभाला लेकिन युजवेंद्र चहल ने उनको भी आउट कर दिया. एक सयम सीएसके 95/4 पर पहुंच गया. धोनी ने 28 गेंद पर 26 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल मैच फिक्सिंग का पाकिस्तान कनेक्शन, 7 नामजदों के ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी
अश्विन ने दिलायी राजस्थान को जीत

अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के हार की इबादत लिखी. बता दें कि एक समय अश्विन सीएसके का हिस्सा थे. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालांकि इस हार के काई मायने नहीं हैं, क्योंकि टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. हां, राजस्थान को एक और जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की करनी थी. अब शनिवार को दिल्ली और मुंबई के मुकाबले पर बैंगलोर की भी नजर होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola