SRH की हार से भड़के पैट कमिंस, वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Pat Cummins during the post-match presentation

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पैट कमिंस

Pat Cummins: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम इस हार के साथ ही खिताब की रेस से बाहर हो गई.

विज्ञापन

Pat Cummins: बुधवार को खेले गए आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 रन की शिकस्त झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टीम की कमियों को स्वीकार किया है. कमिंस ने कहा कि 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम ने कुछ ऐसे मौकों पर विकेट गंवाए जहां उन्हें साझेदारी की जरूरत थी. गौरतलब है कि रॉयल्स के 244 रनों के जवाब में सनराइजर्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई. इस हार के साथ ही हैदराबाद की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

हार के बाद पैट कमिंस ने क्या कहा

244 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रनों पर ऑलआउट हो गई. मैच के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए किस्मत और खेल दोनों का साथ होना जरूरी था, लेकिन टीम ने गलत समय पर अपने विकेट खोए. हालांकि, कमिंस ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि वे भले ही टॉप-2 में नहीं पहुंच पाए, लेकिन खिलाड़ियों के प्रयास में कोई कमी नहीं थी.

कमिंस ने की सूर्यवंशी की तारीफ

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 47 रन की हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने विपक्षी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी  की जमकर तारीफ की. सूर्यवंशी की 29 गेंद में 97 रन की पारी पर कमिंस ने कहा कि पिच बहुत अच्छी थी और गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बेहद कम थी. जहाँ यॉर्कर मिस होते ही बल्लेबाज ने पूरा फायदा उठाया.

प्रफुल और साकिब को बताया टीम का भविष्य

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 196 रन पर सिमटने वाली अपनी टीम के बारे में कमिंस ने कहा कि गलत समय पर विकेट गिरने से वे मैच से पिछड़ गए. हालांकि, उन्होंने युवा गेंदबाजों प्रफुल और साकिब की सराहना करते हुए कहा कि वे प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं और उनके कोचिंग स्टाफ ने टूर्नामेंट के लिए कुछ बेहतरीन हीरे खोज निकाले हैं.

यह भी पढ़े- मैदान पर वैभव सूर्यवंशी हुए आउट, स्टैंड्स में काव्या मारन का रिएक्शन देख भड़के फैंस

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola