ePaper

IPL 2023 Final Fixed? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्क्रीन पर चला 'Runner Up CSK', फैंस ने इंटरनेट पर किया हंगामा

Updated at : 28 May 2023 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023 Final Fixed? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्क्रीन पर चला 'Runner Up CSK', फैंस ने इंटरनेट पर किया हंगामा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से पहले ही स्क्रीन पर एमएस धोनी की सीएसके को उपविजेता बता दिया गया. इसकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होते ही फैंस का गुस्सा भड़क उठा. वहीं, गुजरात के फैंस खुशी से जश्न मनाने लगे.

विज्ञापन

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश की जबह से रात 9 बजे तक शुरू नहीं हो पाया. एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है इस दौरान स्टेडियम के बड़े स्क्रीन पर सीएसके के लिए एक खराब खबर फ्लैश कर दी गयी. स्क्रीन पर लिखा आया कि चेन्नई सुपर किंग्स उपविजेता. इस बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर भड़ास निकाला.

गुजरात को हराकर फाइनल में पहुंची है सीएसके

इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब दो महीने पहले एमएस धोनी की सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया था. सीएसके इस सीजन में 10वीं बार फाइनल में पहुंची है और मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए पांचवीं बार खिताब जीतना चाहेगी. जबकि डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात अपने खिताब का बचाव करने का इरादा रखेगी. हालांकि क्वालीफायर वन में गुजरात को सीएसके से करारी हार का सामना करना पड़ा था.


तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

अहमदाबाद में फाइनल की शुरुआत से पहले आयोजन स्थल की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोग आईपीएल 2023 के फाइनल के फिक्स होने का दावा कर रहे थे. स्टेडियम के विशाल स्क्रीन पर “रनर अप चेन्नई सुपर किंग्स” लिखा हुआ था. तस्वीर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी, जिससे सीएसके के प्रशंसक चिंतित हो गये और गुजरात के फैंस खुश हो गये.

स्क्रीन टेस्टिंग के कारण भी हो सकता है ऐसा

हालांकि जानकारों का कहना है कि शायद बड़े फाइनल से पहले स्क्रीन टेस्टिंग हो रही होगी और इसलिए शायद गुजरात टाइटंस की टीम के लिए भी ऐसा ही चलाया गया होगा. इस सीजन में यह तीसरी बार होगा जब चेन्नई का सामना गुजरात से होगा. पहले गेम में, इसी स्टेडियम में गुजरात ने सीएसके को हराया था. अपने घरेलू मैदान पर सीएसके ने क्वालीफायर वन में हार का बदला लिया. हालांकि क्वालीफायर दो में गुजरात ने मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनायी.

Also Read: CSK vs GT: IPL फाइनल के बीच स्टेडियम में हुई लड़ाई, महिला ने पुलिस के साथ की मारपीट, देखें VIDEO

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola