PBKS vs DC: दिल्ली ने जीता मुकाबला पर लिविंगस्टोन ने जीता फैंस का दिल, देखें फोटोज

Published by : Saurav kumar Updated At : 18 May 2023 8:04 AM

विज्ञापन

आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 से हराया. दिल्ली ने भले ही इस मुकाबले को अपने नाम किया पर पंजाब के स्टार बल्लेबाज लिविंगस्टोन ने फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
undefined

आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 से हराया. धर्मशाला के स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 214 रनों के लक्ष्य रखा था. जिसका पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई.

undefined

हालांकि इस मुकाबले में हार के बाद भी पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने इस मुकाबले में 94 रनों की तूफानी पारी खेली.

undefined

लिविंगस्टोन ने इस मुकाबले में 48 बॉल में 9 छक्के और 5 चौके की मदद से शानदार 94 रन बनाए. लिविंगस्टोन की पारी को देखकर एक वक्त ऐसा लगा कि पंजाब यह मुकाबला जीत जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ.

undefined

पंजाब किंग्स की ओर से जब लिविंगस्टोन बल्लेबाजी करने आए थे उस वक्त पंजाब की स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे वक्त में उन्होंने पहले टीम को संभाला और अंत के ओवर्स में बल्ले से धमाका करना शुरू किया.

undefined

लिविंगस्टोन को पंजाब के किसी भी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. पंजाब के मैच हारने का यह भी एक बड़ा कारण रहा. अगर लिविंगस्टोन को पंजाब के किसी बैट्समैन का साथ मिलता तो शायद मैच के नतीजे कुछ और होते.

undefined

लिविंगस्टोन के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज राइली रूसो ने भी इस मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने इस मैच में 37 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में रूसो ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए.

undefined

रूसो के अलावा लगातार विवादों में चल रहे भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी इस मुकाबले में मौका दिया गया. इस मुकाबले में शॉ ने भी दमदार 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. शॉ ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इन दोनों के पारियों के दमपर ही दिल्ली ने पंजाब के सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा और अंत में 15 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola