Live Updates

IPL 2020,MI vs DC : बुमराह, बोल्ट और ईशान के तूफान में फंसी दिल्ली, मुंबई ने 9 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

ipl 2020, mi playing 11,Delhi, Mumbai, ipl, mi vs dc, dc vs mi playing 11, mi vs dc dream 11 team prediction, ipl live score, बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई के कप्तान पोलार्ड का फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर 110 रन पर ही रोक दिया. फिर रन का पीछा करते हुए 14 ओवर और दो गेंदों में केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाये.

विज्ञापन

ईशान किशन की तूफानी पारी

बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के बाद ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौके की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. किशन के साथ सूर्यकुमार यादव 1 चौके की मदद से 11 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. मुंबई की ओर से केवल डीकॉक का विकेट गिरा. डीकॉक 28 गेंदों में दो चौके की मदद से 26 रन बनाये.

मुंबई से हारकर मुश्किल में फंसी दिल्ली, प्लेऑफ में पहुंचना हुआ कठिन

बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई के कप्तान पोलार्ड का फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर 110 रन पर ही रोक दिया. फिर रन का पीछा करते हुए 14 ओवर और दो गेंदों में केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाये.

मुंबई को पहला झटका, डीकॉक 26 रन पर आउट

मुंबई को 11वें ओवर में पहला झटका लगा है. डीकॉक नॉर्टजे की गेंद पर 2 चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. डीकॉक ने 28 गेंदों का सामना किया.

मुंबई की बेहतरीन शुरुआत, ईशान किशन और डीकॉक की जोड़ी मैदान पर

दिल्ली को सस्ते में निपटने के बाद मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में शानदार शुरुआत. ईशान किशन और डीकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को बिना कोई नुकसान कराये 7 ओवर में 41 रन बना लिया है.

टॉप ऑर्डर बैट्समैन ने फिर किया निराश

दिल्ली को एक बार फिर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया. आज पहले ही ओवर में धवन खाता खोले बिना आउट हो गये. प1थ्वी शॉ 10 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर 25 रन और पंत 21 रन बनाकर सबसे अधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी बने. स्टोइनिस दो, हेटमायर 11, पटेल 5, आर अश्विन 12, रबादा 12 रन बनाकर बुमराह के हाथों रन आउट हुए. प्रवीण दूबे 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

मुंबई ने दिल्ली को 110 रन पर रोका

जसप्रीत बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली की टीम को 110 रन पर ही रोक दिया. बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाये. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बनाया पायी. बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिया, जबकि बोल्ट ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाये. कुल्टन नायल और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola