ePaper

IPL 2020: कोलकाता ने राजस्थान को और चेन्नई ने पंजाब को किया प्लेऑफ से बाहर, देखें पूरा प्वाइंट टेबल

Updated at : 02 Nov 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020: कोलकाता ने राजस्थान को और चेन्नई ने पंजाब को किया प्लेऑफ से बाहर, देखें पूरा प्वाइंट टेबल

Abu Dhabi: Chennai Superkings player Lungisani Ngidi celebrates the wicket of Kings XI Punjab batsman Mayank Agarwal during the Indian Premier League (IPL) T20 cricket match, at Sheikh Zayed Stadium, in Abu Dhabi, Sunday, Nov. 1, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI01-11-2020_000143B)

IPL 2020 नयी दिल्ली : रविवार को आईपीएल 2020 (IPL 2020) के दो मुकाबले में दो टीमें प्लेऑफ (IPL Playoff) की दौड़ से बाहर हो गयी. सुपर संडे का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच था. जिसमें चेन्नई ने पंजाब को नौ विकेट से हरा दिया. जबकि दूसरा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को 60 रनों से करारी शिकस्त दी. हार के बाद पंजाब और राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गये.

रविवार को शानदार जीत के बाद कोलकाता की टीम प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है. अब कोलकाता की नजर मंगलवार को होने वाले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले पर होगी. अगर हैदराबाद मुंबई को हरा देता है तो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जायेगी. आज होने वाला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला भी कोलकाता के लिए अहम है.

मुंबई 18 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुका है. बाकी के तीन स्थानों के लिए अब चार टीमों के बीच टक्कर है. बेंगलोर और दिल्ली क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. दोनों के अंक 14-14 हैं. नेट रन रेट में बेंगलोर दिल्ली से आगे है. दोनों के बीच आज मुकाबला होना है. जो टीम हारेगी वह प्लेऑफ से बाहर भी हो सकती है. इसी प्रकार हैदराबाद का नेट रन रेट तो अच्छा है, लेकिन उसके अंक 12 ही हैं.

Also Read: IPL 2020 KKR vs RR Score : प्ले आफ से बाहर हुआ राजस्थान, कोलकाता ने 60 रन से हराया

अगर हैदराबाद मुंबई को हरा देता है तो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जायेगी. सभी टीमों में केवल मुंबई और हैदराबाद का ही नेट रन रेट पॉजिटिव है. बाकी टीमों का नेट रन रेट निगेटिव है. ऐसे में आज और कल के मुकाबले ही तय करेंगे कि आखिर में प्लेऑफ में किसको जगह मिलती है. सबसे पहले प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीम चेन्नई ही थी. लेकिन उसके बाद उसने कई टीमों को बाहर किया.

प्वाइंट टेबल

  1. मुंबई इंडियंस – 18

  2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर – 14

  3. दिल्ली कैपिटल्स – 14

  4. कोलकाता नाइट राइडर्स – 14

  5. सनराइजर्स हैदराबाद – 12

  6. किंग्स इलेवन पंजाब – 12

  7. चेन्नई सुपर किंग्स – 12

  8. राजस्थान रॉयल्स – 12

Posted BY: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola