ePaper

IPL 2020 : धौनी की टीम ने जीत के लिए बनाया था बड़ा प्लान, ऐसे हैदराबाद को फंसाया जाल में

Updated at : 14 Oct 2020 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 : धौनी की टीम ने जीत के लिए बनाया था बड़ा प्लान, ऐसे हैदराबाद को फंसाया जाल में

Dubai: Players of Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings shake hands after the match during the Indian Premier League 2020, at Dubai International Cricket Stadium, in Dubai, Friday, Oct. 2, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI02-10-2020_000339B)

Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad, Sam Curren, Stephen Fleming, IPL 2020 news, पहले सात में से पांच मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रणनीति में बदलाव करना कारगर साबित हुआ और उसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बाद में कहा कि उन्होंने लगभग सभी मैच एक ही तरह से गंवाये थे और ऐसे में परिवर्तन जरूरी हो गया था.

विज्ञापन

IPL 2020 news : पहले सात में से पांच मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रणनीति में बदलाव करना कारगर साबित हुआ और उसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बाद में कहा कि उन्होंने लगभग सभी मैच एक ही तरह से गंवाये थे और ऐसे में परिवर्तन जरूरी हो गया था.

सनराइजर्स के खिलाफ 20 रन की जीत में सबसे बड़ा बदलाव सैम कुरेन को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना था और फ्लेमिंग ने कहा कि इस कदम से चेन्नई की पारी को जरूरी लय मिली. कुरेन ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाये. फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने प्रत्येक पारी में सैम को बल्लेबाजी के लिये तैयार रखा था. हमने सोचा कि पुराने ढर्रे पर चलने के बजाय हमें किसी एक को अधिक मौके देने चाहिए और इसलिए हमने सैम को शीर्ष क्रम में भेजा.

उन्होंने कहा, हमने अपने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका दिया. यह अच्छी बात है कि सैम ने पारी को शुरू में लय प्रदान की. हम कुछ हटकर करना चाहते थे क्योंकि हमने सभी मैच एक जैसी स्थिति में गंवाये थे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को शारजाह में होने वाले मैच के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, हम ‘परफेक्ट’ टीम नहीं बन सकते. हमें नये खिलाड़ियों को सामने लाने के तरीके ढूंढने होंगे जो कि उस दिन अंतर पैदा कर सकते हैं.

कुरेन के पारी का आगाज करने के कारण शेन वाटसन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना पड़ा लेकिन फ्लेमिंग ने इसे कारगर रणनीति बताया. उन्होंने कहा, शेन बेहद अनुभवी खिलाड़ी है. स्विंग गेंदबाजों के सामने वह पावरप्ले के दूसरे चरण में आक्रामक रवैया अपना सकता है. सनराइजर्स की तरफ से केन विलियमसन ने सर्वाधिक 57 रन बनाये और मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि न्यूजीलैंड का कप्तान नंबर चार पर सही भूमिका निभा रहा है.

Also Read: IPL 2020 : सहवाग ने धौनी को बताया ‘गब्बर’ – कहा, ‘एमएस के प्रकोप से अगर कोई बचा सकता है, तो वो खुद एमएस है’, देखें वीरु की बैठक

बेलिस ने कहा, विलियमसन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर लाने की चर्चा चल रही है. निश्चित तौर पर वह बेहतरीन बल्लेबाज है लेकिन अभी वह नंबर चार पर हमारे लिये बहुत अच्छी भूमिका निभा रहा है. उनके अनुभव से हमारे युवा खिलाड़ियों को मदद मिल सकती है. उन्होंने कहा, वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है. अगर वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करता है तो बड़ी पारी खेल सकता है लेकिन अभी नंबर चार पर खेलना उनकी भूमिका है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola