ePaper

IPL 2023: मुंबई को हराकर गुजरात फाइनल में, रविवार को होगी एमएस धोनी की सीएसके से भिड़ंत

Updated at : 27 May 2023 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: मुंबई को हराकर गुजरात फाइनल में, रविवार को होगी एमएस धोनी की सीएसके से भिड़ंत

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर दो में मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. गुजरात ने मुंबई को 62 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल के शतक के दम पर 233 रन बनाये और मुंबई को 171 पर ऑलआउट कर दिया.

विज्ञापन

शुक्रवार को क्वालीफायर दो में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराकर डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने फाइनल का टिकट कटाया है. अब रविवार 28 मई को हार्दिक पांड्या की गुजरात का सामना एमएस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. गुजरात क्वालीफायर वन में सीएसके से हार गया था. वहीं क्वालीफायर दो में गुजरात ने मुंबई को 62 रनों से हराया. टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

गुजरात ने मुंबई को दिया था 234 रनों का लक्ष्य

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद शुभमन गिल के शानदार शतक के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. गिल ने 60 गेंद पर पर 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन बनाये. मुंबई का कोई भी गेंदबाजी प्रभाव नहीं छोड़ पाया. केवल आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिये. 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को गुजरात ने 18.2 ओवर में 171 रनों पर ऑलआउट कर दिया.

मोहित शर्मा ने चटकाये पांच विकेट

मोहित शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने पहला विकेट सेट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का चटकाया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola