GT vs MI IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को पांच रन से हराया, गिल और साहा का अर्धशतक बेकार
GT vs MI IPL 2022 LIVE Score Update आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के सामने हैं. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. मुंबई ने गुजरात को 178 रन का लक्ष्य दिया. मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया.
मुंबई ने गुजरात को पांच रन से हराया
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को पांच रनों से हरा दिया है. गुजरात टाइटंस की यह लगातार दूसरी हार है, जबकि मुंबई के लिए यह लगातार दूसरी जीत है. हालांकि मुंबई इंडियंस इस जीत के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती है. गुजरात के सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन टीम को हार से बचा नहीं सके. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 177 रन बनाए. जवाब में गुजरात की टीम 172 रन पर सिमट गयी.
हार्दिक पांड्या आउट, गुजरात को चौथा झटका
गुजरात टाइटंस को चौथा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या 24 रन बनाकर आउट हो गये हें. उन्होंने 14 गेंद की अपनी पारी में चार चौके लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने राहुल तेवतिया आये हैं तेवतिया ने इस सीजन में गुजरात को कई मैच जीताये हैं.
साई सुदर्शन आउट, गुजरात को तीसरा झटका
गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा है. साई सुदर्शन आउट हो गये हैं. उन्होंने 11 गेंद पर 14 रन बनाए हैं. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया है.
साहा और गिल अर्धशतक बनाकर आउट
गुजरात टाइटंस को एक बाद एक दो लगातार झटके लगे हैं. सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल दोनों अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गये हैं. साहा ने 40 गेंद पर 55 रन बनाए, जबकि गिल ने 36 गेंद पर 52 रन की पारी खेली. दोनों विकेट मुरुगन अश्विन ने लिए.
साहा और गिल का अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के दोनों सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने अर्धशतक बनाया है. साहा ने जहां 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, शुभमन गिल ने 33 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है. टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है.
10 ओवर में गुजरात ने बनाए 95 रन
गुजरात टाइटंस ने 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 95 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 31 गेंद पर 47 रन बना लिये हैं. जबकि शुभमन गिल 29 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. साहा ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्का लगाया है. जबकि गिल ने भी छह चौके और दो छक्के लगाये हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए