ePaper

Google ने अनुष्का शर्मा को बता दिया राशिद खान की पत्नी, सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 12 Oct 2020 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
Google ने अनुष्का शर्मा को बता दिया राशिद खान की पत्नी, सोशल मीडिया पर वायरल

Rashid Khan

rashid khan wife, Google search, Anushka Sharma, Virat Kohli, Afghan cricketer : आईपीएल 2020 में अपनी चमत्कारी गेंदबाजी से बल्लेबाजों की नाम में दम करने वाले अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान इस समय इंटरनेट सनसनी बन गये हैं. उन्हें इंटरनेट में लगातार सर्च किया जा रहा है. राशिद खान के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी काफी चर्चा में आ गयी है.

विज्ञापन

rashid khan wife : आईपीएल 2020 में अपनी चमत्कारी गेंदबाजी से बल्लेबाजों की नाम में दम करने वाले अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान इस समय इंटरनेट सनसनी बन गये हैं. उन्हें इंटरनेट में लगातार सर्च किया जा रहा है. राशिद खान के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी काफी चर्चा में आ गयी है.

मजेदार बात तो यह है कि राशिद खान के साथ अनुष्का शर्मा चर्चा में है. दरअसल Google पर लोग अफगानिस्तान क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी सर्च कर रहे हैं, तो Google उन्हें अनुष्का शर्मा का नाम खोज कर दिखा रहा था. rashid khan wife सर्च करने पर गूगल अनुष्का शर्मा का नाम दिखा रहा था. यहां तक गूगल ने अनुष्का शर्मा और राशिद खान की शादी की तारीख भी वही दिखा रहा था, जिस दिन विराट-अनुष्का ने शादी हुई थी.

गूगल के टेक्निकल फॉल्ट पर लोग अब मजे ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स भी बनाये जा रहे हैं. इस बड़ी गलती के कारण लोग गूगल को ट्रेल भी कर रहे हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर गूगल से ऐसी बड़ी भूल हुई तो कैसे ?

Also Read: IPL 2020 RCB vs KKR : आरसीबी और केकेआर में कौन जीतेगा मैच ? विराट सेना और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी

दरअसल 2018 में राशिद खान ने इंस्टाग्राम पेज पर एक लाइव सेशन किया था. उस दौरान राशिद खान ने एक फैन के सवाल के जवाब में बताया था कि बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा हीरोइन अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा हैं. उसके बाद राशिद खान ट्रेंड पर आ गये और राशिद खान की पसंदीदा हीरोइन को लेकर कई खबरें भी चली.

बाद में राशिद खान और अनुष्का शर्मा का नाम एक साथ आने के बाद गूगल ने दोनों को वाइफ-हसबैंड बता दिया. हालांकि अब गूगल ने इसे फिलहाल ठीक कर लिया है, लेकिन अनुष्का और राशिद को लेकर काफी मीम्स बनाये जा रहे हैं और गूगल को ट्रोल भी किया जा रहा है.

मालूम हो 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी. उसके बाद दोनों ने 21 दिसंबर और 26 दिसंबर को भव्य पार्टी भी दी थी, जिसमें देश के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हुए थे. दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद जाकर पार्टी में शामिल होने के लिए न्योता भी दिया था. फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पैरेंट्स बनने वाले हैं. दोनों ने सोशल मीडिया में अपनी तसवीरें शेयर कर इसकी जानकारी अपने चाहने वालों की दी थी.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola