देश के बाहर भी हो सकता है आईपीएल, बीसीसीआई के अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jun 2020 5:35 PM

विज्ञापन

बीसीसीआई का मानना है कि अगर देश से बाहर भी आईपीएल के आयोजन का विकल्प बचता है तो वो भी कराया जा सकता है

विज्ञापन

बीसीसीआई अब भी आईपीएल के आयोजन को लेकर विकल्प की तलाश कर रही है. इसके लिए वो हर जरूरी विकल्प की खोज में है जो संभव है. बीसीसीआई का यह भी मानना है कि अगर देश से बाहर भी आईपीएल के आयोजन का विकल्प बचता है तो वो भी कराया जा सकता है लेकिन अभी भी स्थिति साफ नहीं है.

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का इस मामले पर कहना है कि अगर आईपीएल भारत में ही खेला जाए तो यह ज्यादा बेहतर होगा. और यही हमारी पहली प्राथमिकता है. लेकिन स्थिति अगर वैसी नहीं बनती है जैसा हम चाहते हैं तो इसका आयोजन बाहर भी हो सकता है क्योंकि इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचेगा. धूमल ने आगे कहा हम पहले भी आईपीएल का आयोजन विदेशों में करा चुके हैं इसलिए हमें कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन हमारी प्राथमिकता है कि हम भारत में इसका आयोजन कराएं लेकिन एक ही संभावनाएं अगर बचती है तो इसके बारे में कोई भी कुछ नहीं कर सकता.

हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि आईपीएल का विदेशों में आयोजन तभी होगा जब वही हमारे लिए आखिरी विकल्प होगा. ये बातें उन्होंने टाइम्स नाउ न्यूज डॉट कॉम से कही. आईपीएल का विदेशों में आयोजन भी एक आसान विकल्प नहीं होगा हमें हर पहलुओं पर गौर करना होगा, हम वहां की कर परिस्थिति को जांचने के बाद ही हम फैसला करेंगे कि आईपीएल का आयोजन कहां होना चाहिए. क्योंकि कोविड- 19 की स्थिति हर जगह पर अभी समान है. अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भी प्रतिबंध एक बड़ी समस्या है.

Also Read: क्या होता अगर विवयन रिचर्ड्स आज के दौर में आईपीएल खेल रहे होते ?

हां कुछ समय पहले तक हमने सोचा था कि श्रीलंका एक अच्छा विकल्प हो सकता है लेकिन अभी वहां पर भी मामले बढ़ गए हैं इसलिए वहां भी कराना एक बड़ी समस्या है. और हमें इससे निपटने की जरूरत है. बता दें इससे पहले 2009 और 2014 का आईपीएल विदेशों में हो चुका है. उस वक्त आम चुनाव की वजह से आईपीएल का आयोजन बाहर में कराने का निर्णय लिया गया था.

बता दें कि बीसीसीआई विश्व कप 2020 का आयोजन को लेकर आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहा है. आईसीसी की बैठक 10 जून को होनी है जिसमें विश्व कप के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर विश्व कप नहीं होता है तो ऐसे में आईपीएल को हरी झंडी मिल सकती है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola