IPL Auction: शुभमन, राशिद सहित टाइटंस के 25 योद्धा, 2025 के आईपीएल सीजन के लिए देखिए गुजरात की पूरी टीम

Gujarat Titans Full Squad for IPL 2025.
IPL Auction: आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अपनी झोली खाली कर दी. कुल 20 खिलाड़ियों को खरीद कर टाइटंस ने 25 खिलाड़ियों की स्क्वाड खड़ी की है. गुजरात ने इस बार गेंदबाजों पर सारा जोर लगाया है. आईपीएल 2025 के लिए देखिए गुजरात की पूरी टीम.
IPL Auction: गुजरात टाइटंस ने 31 अक्टूबर को हुए रिटेंशन में 51 करोड़ खर्च किए थे. उसने राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.5 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़) कर लिया था. आईपीएल नीलामी में 69 करोड़ के पर्स के साथ उतरी टाइटंस ने 20 खिलाड़ियों को खरीदा. बैटिंग लाइन को मजबूत करने के लिए उसने इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को सबसे ज्यादा 15.75 करोड़ में खरीदा. वह कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.
गुजरात ने इस खरीदारी में कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा सहित कई तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में जोड़ा है. टाइटंस ने नीलामी में खरीदे गए 20 खिलाड़ियों में से 12 कैप्ड खिलाड़ियों पर दांव लगाया. 7 विदेशी खिलाड़ियों सहित 25 प्लेयर्स वाली गुजरात में मध्यक्रम टीम की कमजोर कड़ी है. हालांकि ग्लेन फिलिप्स और शेरफेन रदरफोर्ड जरूर कमाल दिखाना चाहेंगे. देखिए नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट.
| क्रम संख्या | खिलाड़ी | बेस प्राइस | नीलामी में प्राप्त रकम | कैप्ड/अनकैप्ड |
| 1 | जोस बटलर | ₹2,00,00,000 | ₹15,75,00,000 | कैप्ड |
| 2 | मोहम्मद सिराज | ₹2,00,00,000 | ₹12,25,00,000 | कैप्ड |
| 3 | कैगिसो रबाडा | ₹2,00,00,000 | ₹10,75,00,000 | कैप्ड |
| 4 | प्रसिद्ध कृष्णा | ₹2,00,00,000 | ₹9,50,00,000 | कैप्ड |
| 5 | वाशिंगटन सुंदर | ₹2,00,00,000 | ₹3,20,00,000 | कैप्ड |
| 6 | शेरफेन रदरफोर्ड | ₹1,50,00,000 | ₹2,60,00,000 | कैप्ड |
| 7 | गेराल्ड कोएट्जे | ₹1,25,00,000 | ₹2,40,00,000 | कैप्ड |
| 8 | ग्लेन फिलिप्स | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 | कैप्ड |
| 9 | आर. साई किशोर | ₹75,00,000 | ₹2,00,00,000 | कैप्ड |
| 10 | महिपाल लोमरोर | ₹50,00,000 | ₹1,70,00,000 | अनकैप्ड |
| 11 | गुरनूर सिंह बरार | ₹30,00,000 | ₹1,30,00,000 | अनकैप्ड |
| 12 | मो. अरशद खान | ₹30,00,000 | ₹1,30,00,000 | अनकैप्ड |
| 13 | करीम जानत | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 | कैप्ड |
| 14 | जयंत यादव | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 | कैप्ड |
| 15 | इशांत शर्मा | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 | कैप्ड |
| 16 | कुमार कुशाग्र | ₹30,00,000 | ₹65,00,000 | अनकैप्ड |
| 17 | कुलवंत खेजरोलिया | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
| 18 | मानव सुथार | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
| 19 | अनुज रावत | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
| 20 | निशांत सिंधु | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान, गुरनूर बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




