आईपीएल 2024 नीलामी के दौरान इन पांच खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस लगा सकती है अपना बड़ा दांव, देखे लिस्ट

Updated at : 07 Dec 2023 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल 2024 नीलामी के दौरान इन पांच खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस लगा सकती है अपना  बड़ा दांव, देखे लिस्ट

आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनपर आईपीएल 2024 के नीलामी में मुंबई इंडियंस अपना बड़ा दांव खेल सकती है.

विज्ञापन
undefined

गेराल्ड कोएत्जी

एक नाम जो क्रिकेट की दुनिया में धूम मचा रहा है, वह है दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी. हाल ही में संपन्न विश्व कप 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन ने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जिससे वह एमआई के लिए संभावित लक्ष्य बन गए हैं. कोएत्जी की गति और सटीकता के साथ गेंदबाजी करने की क्षमता एमआई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण में एक नया आयाम जोड़ सकती है.

undefined

मिचेल स्टार्क

आईपीएल 2024 की नीलामी दूसरे खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज मिशेल स्टार्क है. इन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में शामिल करने की चर्चा होने लगी. अपनी तेज गेंदबाजी और स्विंग के लिए प्रसिद्ध बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आगामी नीलामी में निर्विवाद रूप से एक हॉट कमोडिटी है. एमआई, जो प्रभावशाली तेज गेंदबाजों को हासिल करने की क्षमता के लिए जाना जाता है.

undefined

मुजीब उर रहमान

स्पिन गेंदबाजी को देखते हुए मुंबई इंडियंस अपना ध्यान अफगान टीम के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान के ऊपर केंद्रित कर सकती है.

undefined

मोइजेस हेनरिक्स

टी20 मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध मोइजेस हेनरिक्स के ऊपर मुंबई टीम की फ्रेंचाइजी अपना डाव खेल सकती है. मोइजेस हेनरिक्स एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की उनकी क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनती है.

undefined

शार्दुल ठाकुर

एमआई अपना ध्यान भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर केंद्रित कर सकता है. पिछले आईपीएल सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद, शार्दुल की बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करने की क्षमता अच्छी तरह से स्थापित है. मुंबई इन पर अपना दाव खेल सकता है. उम्मीद जताई जा रही है की बार इन पर अधिक बोली लगेगी.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola