IPL 2023: डेविड वॉर्नर होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नये कप्तान, ये भारतीय स्टार बना उपकप्तान

Mumbai: David Warner of Delhi Capitals hits a four during the 50th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Delhi Capitals and the Sunrisers Hyderabad, at the Brabourne Stadium (CCI) in Mumbai, Thursday, May 5, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo) (PTI05_05_2022_000232B)
IPL 2023 Delhi Capitals Captain: आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया है. जबकि भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया है.
IPL 2023 Delhi Capitals: आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नये कप्तान का ऐलान कर दिया है. 31 मार्च से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की फ्रेंचाइची ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) को टीम की कमान सौंपी है. दिल्ली को ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में किसी खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपनी थी. ऐसे में पंत के रिप्लेसमेंट के तौर डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाने का फैसला लिया गया है. वहीं भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है.
दिल्ली फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है. क्रिकबज से बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के स्वामित्व समूह के एक सदस्य ने कहा, ‘डेविड वॉर्नर हमारे कप्तान होंगे और अक्षर पटेल उनके डिप्टी (उपकप्तान) होंगे.’ इससे पहले दिल्ली टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में थी. पंत कार एक्सीडेंट के चलते आईपीएल का 16वां सीजन नहीं खेल सकेंगे. इसी कारण फ्रेंचाइजी ने नये कप्तान की घोषणा की है. बता दें कि आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबसे से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
आईपीएल के पिछले सीजन में ऋषभ पंत की नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स ने 5वें नंबर पर रहकर टूर्नामेंट का समापन किया था. दिल्ली की टीम ने कुल 14 मैचों में से 7 मैच जीते और 7 गंवाए थे. वॉर्नर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं. ऐसे में उनकी कप्तानी में दिल्ली टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है.
Also Read: IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया अपने नये कप्तान का ऐलान, इस धाकड़ बल्लेबाज को सौंपी ऑरेंज आर्मी की कमान
डेविड वॉर्नर आईपीएल में काफी लंबे वक्त से खेल रहे हैं. वॉर्नर ने अपना आईपीएल डेब्यू मई, 2009 में किया था. इस दौरान उन्होंने कुल 162 आईपीएल के मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने शाानदार बल्लेबाजी करते हुए 42.01 की औसत से 5881 रन बनाये हैं. इसमें उन्होंने कुल 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




