ePaper

IPL 2022: रिटेंशन में झारखंड के क्रिकेटर्स को मिली निराशा, मेगा ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली!

Updated at : 02 Dec 2021 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: रिटेंशन में झारखंड के क्रिकेटर्स को मिली निराशा, मेगा ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली!

IPL 2022 Retention: सभी टीमों के पास अपने चहेते खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है. वहीं रिटेंशन में कई खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया है.

विज्ञापन

IPL 2022 Retention: आइपीएल 2022 से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने-अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी को रिटेन किया और बाकी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. झारखंड के पांच खिलाड़ियों को भी उनकी फ्रेंचाइजी टीमों ने रिलीज कर दिया है. मुंबई इंडियंस में शामिल झारखंड के तीन खिलाड़ी सौरभ तिवारी, इशान किशन व अनुकूल रॉय को टीम मैनेजमेंट ने रिलीज कर दिया. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल जमशेदपुर के खब्बू बल्लेबाज विराट सिंह व वेटरन लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम को भी टीम मैनेजमेंट ने रिलीज करने का फैसला किया.

चौंकाने वाला निर्णय

ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों को 2022 आइपीएल में खेलने के लिए मेगा ऑक्शन में शामिल होना होगा. झारखंड के महेंद्र सिंह धौनी को उनकी टीम सीएसके ने 12 करोड़ में रिटेन किया है. मुंबई इंडियंस की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रीटेन किया है. वहीं इशान किशन जैसे खिलाड़ी को छोड़ दिया है. इशान किशन को टीम में न लेना चौंकानेवाला निर्णय है.

Also Read: धोनी कमाई के मामले में भी नंबर-1, भरा 30 करोड़ का इनकम टैक्स, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
केएल राहुल पर लग सकता है बैन! 

आइपीएल टीम पंजाब किंग्स ने नाराजगी जताई है कि बतौर कप्तान पिछले दो सत्र में पूरी आजादी मिलने के बावजूद के एल राहुल टीम को छोड़ रहे हैं. टीम ने यह भी कहा कि अगर नयी टीमों ने उनसे संपर्क किया है, तो यह बीसीसीआइ के दिशा निर्देशों के खिलाफ है. राहुल को 2020 सत्र की शुरूआत में आर अश्विन की जगह कप्तान बनाया गया था. उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले जा सके. अब खबरें हैं कि वह लखनऊ टीम से जुड़ने जा रहे हैं. पंजाब टीम के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा कि हम चाहते थे कि राहुल टीम में रहें, लेकिन वह नीलामी में वापिस जाना चाहते हैं. यदि दूसरी टीमों ने इससे पहले उनसे संपर्क किया है, तो यह गलत है. ऐसा नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola