IPL 2021 SRH vs RR: हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया, विलियमसन और जेसन रॉय ने जमाया फिफ्टी

Updated:
विज्ञापन

SRH vs RR आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. राजस्थान के लक्ष्य 165 रन को हैदराबाद ने जेसन रॉय और विलियमसन के अर्धशतकीय पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 18.3 ओवर में 167 रन बनाकर हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देखें.

विज्ञापन

हैदराबाद की जीत के बाद प्वाइंट टेबल का क्या है हाल

राजस्थान पर हैदराबाद की बड़ी जीत के बाद प्वाइंट टेबल में कोई बदलाव नहीं आया है. हालांकि सभी टीमों ने 10-10 मुकाबले खेल लिया है. जिसमें चेन्नई 16 अंकों के साथ टॉप पर, दिल्ली की टीम 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर, 12 अंक लेकर आरसीबी तीसरे स्थान पर बनी हुई है. जबकि केकेआर 8 अंक लेकर चौथे, उतने की अंक लेकर पंजाब 5वें, 8 अंक लेकर राजस्थान 6ठे, मुंबई की टीम 8 अंक लेकर 7वें और 4 अंक लेकर हैदराबाद 8वें स्थान पर बनी हुई है.

राजस्थान की गेंदबाजी

राजस्थान की ओर से केवल तीन बल्लेबाज ही विकेट ले पाये. मुस्ताफिजुर, लोमरोर और चेतन सकारिया ने एक-एक विकेट चटकाये.

हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने राजस्थान के लक्ष्य 165 रन को तीन विकेट खोकर 18.3 ओवर में 167 रन बनाकर हासिल कर लिया. हैदराबाद की जीत में विलियमसन और जेसन रॉय की बड़ी भूमिका रही. रॉय ने 42 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाये. जबकि विलियमसन 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे. साहा ने 18 और अभिषेक शर्मा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे.

हैदराबाद को तीसरा झटका, प्रियम गर्ग शून्य पर आउट

हैदराबाद को तीसरा झटका 13वें ओवर में लगा है. प्रियम गर्ग को मुस्फिजुर ने शून्य पर आउट किया. हैदराबाद का स्कोर इस समय 13 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन है.

हैदराबाद को दूसरा झटका, जेसन रॉय 60 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 12वें ओवर में दूसरा झटका लगा. जेसन रॉय को चेतन सकारिया ने अपना शिकार बनाया. रॉय ने 42 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाये.

हैदराबाद को पहला झटका, साहा 18 रन बनाकर आउट

हैदराबाद की टीम को 6ठे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. साहा को लोमरोर ने 18 के स्कोर पर आउट किया. साहा ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक छक्का जमाया. लोमरार ने साहा को स्टंप आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola