ePaper

IPL 2021: केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन को उम्मीद बहुत जल्द करेंगे बड़ा धमाका, अन्य टीमों को दे दी चेतावनी

Updated at : 04 Oct 2021 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन को उम्मीद बहुत जल्द करेंगे बड़ा धमाका, अन्य टीमों को दे दी चेतावनी

Dubai: Shivam Mavi of Kolkata Knight Riders celebrates the wicket of Jason Roy during match 49 of the Indian Premier League between the Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad held at the Dubai International Stadium, Sunday, Oct. 3, 2021. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI10_03_2021_000233B)

केकेआर के अभी 13 मैचों में 12 अंक हैं और रन गति अच्छी होने के कारण उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये केवल अपने अंतिम लीग मैच को जीतने की जरूरत है.

विज्ञापन

Indian Premier League 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने माना की मौजूदा आईपीएल में उनका प्रदर्शन अब तक ठीम नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने अन्य टीमों को चेतावनी दे दी है कि बहुत जल्द वो बड़ा धमाका करेंगे.

केकेआर के अभी 13 मैचों में 12 अंक हैं और रन गति अच्छी होने के कारण उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये केवल अपने अंतिम लीग मैच को जीतने की जरूरत है.

Also Read: IPL 2021: दिनेश कार्तिक ने 4 रन बनाते ही आईपीएल में रच दिया इतिहास, हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. मोर्गन ने केकेआर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा, मैं पूरे टूर्नामेंट में रन नहीं बना पाया. मेरा मानना है जब भी आप लंबे समय तक अच्छा योगदान नहीं दे पाते हैं तब आप बड़ी पारी खेलने के करीब होते हैं.

Also Read: IPL 2021: के एल राहुल अच्छे बल्लेबाज लेकिन नहीं बनेंगे एक बेहतर कप्तान, इस पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल

मोर्गन ने अब तक 12 पारियों में केवल 111 रन बनाये हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 47 रन है. केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के बारे में मोर्गन ने कहा कि टीम भाग्यशाली है कि उसे पास ये दोनों स्पिनर हैं.

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने हमारी टीम में सबसे अधिक प्रभाव छोड़ा है. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ये दोनों खिलाड़ी विशेषकर नारायण है. वह लंबे समय से फ्रेंचाइजी का अहम अंग है.

मोर्गन ने सनराइजर्स को 115 रन पर रोकने के लिये अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, सनराइजर्स के खिलाफ मैच अच्छा उदाहरण है. हम भाग्यशाली है कि अन्य गेंदबाजों ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की जिससे हम मैच अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहे.

मोर्गन ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की भी प्रशंसा की जिन्होंने अर्धशतक बनाकर केकेआर की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने कहा, मुझे शुभमन गिल के लिये खुशी है। उसने दिखाया है कि वह सभी प्रारूपों में खेल सकता है. पिछले दो आईपीएल से वह लगातार योगदान देता रहा है. आज के मुश्किल विकेट पर भी उसने आसानी से रन बटोरे. उसने अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola