India vs West Indies: टीम इंडिया को झटका, शिखर धवन समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2022 6:43 AM

विज्ञापन

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने बताया कि कुछ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. उन्होंने कहा, हम लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. खबर है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) , ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) और श्रेयस अय्यर समेत 8 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. सभी को कोरेंटिन कर दिया गया है.

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष ने दी जानकारी

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने बताया कि कुछ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. उन्होंने कहा, हम लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

undefined

सीरीज पर मंडराया खतरा

खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे सीरीज पर खतरा मंडराने लगा है. शिखर धवन सहित जितने खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए हैं, उनके सीरीज से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है. उम्मीद है कि शृंखला के लिए स्टैंड बाई बनाए गए एम शाहरुख खान, आर साई किशोर और रिषी धवन को अब टीम में शामिल किया जा सकता है.

6 फरवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला

वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का शुरुआत 6 फरवरी से होना है. पहला मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं.

कोरोना के कारण सारे मुकाबले एक ही जगह पर

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सीरीज का एक ही जगह पर कराने का फैसला लिया. तीन मैचों की वनडे सीरीज के सारे मुकाबले अमहदाबाद में कराये जा रहे हैं, जबकि तीन मैचों की टी 20 सीरीज के मुकाबले कोलकाता में कराया जाएगा.

दर्शकों के बिना खेला जाएगा वनडे सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सारे वनडे मुकाबले दर्शकों के बिना खेले जाएंगे. अहमदाबाद में मैच के दौरान दर्शकों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है. जबकि तीन मैचों की टी20 सीरीज में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दे दी गयी है. कोलकाता में 75 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री दी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola