ePaper

India vs Pakistan: T20 WC के एक साल बाद भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, इस योजना के साथ उतरेगी रोहित सेना

Updated at : 28 Aug 2022 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
India vs Pakistan: T20 WC के एक साल बाद भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, इस योजना के साथ उतरेगी रोहित सेना

भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी है. खासकर कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली अब कहानी बदलने के लिए पूरी तरह से बेताब हैं. रोहित जहां अपने अतिरिक्त आक्रामक बल्लेबाजी रवैये को अपने इस चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ नए आयाम देना चाहेंगे

विज्ञापन

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के दूसरे मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच भिड़‍ंत होगी. दोनों देशों में ठीक एक साल के बाद महामुकाबला होने वाला है. जिसमें भारत के पास शर्मनाक हार का बदला लेने का मौका है. 24 अक्टूबर 2021 को दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था. लेकिन इसबार भारतीय टीम जीत के लिए मैदान पर उतरेगी.

भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी

भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी है. खासकर कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली अब कहानी बदलने के लिए पूरी तरह से बेताब हैं. रोहित जहां अपने अतिरिक्त आक्रामक बल्लेबाजी रवैये को अपने इस चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ नए आयाम देना चाहेंगे. वही कोहली के लिए यह मुश्किल दौर से उबर कर फॉर्म में वापसी करने का उपयुक्त मंच होगा. भारतीय टीम का इससे भी बड़ा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप देना होगा.

Also Read: Asia Cup 2022: एशिया कप में अफगानिस्तान ने की शानदार शुरुआत, श्रीलंका को आठ विकेट से रौंदा

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 साल से नहीं हुआ द्विपक्षीय शृंखला

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 वर्षों से द्विपक्षीय शृंखलाएं नहीं खेली गई और ऐसे में वह किसी बड़े टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होते हैं. इस तरह से हुए एक दूसरे के खिलाड़ियों के खेल से अपरिचित रहते हैं. पिछली बार जब भारत ने पाकिस्तान का सामना किया था तो उन्हें पता नहीं था शाहीन शाह अफरीदी के खेल में कितना निखार आ गया है और इसका परिणाम यह रहा भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अफरीदी ने अपने पहले दो ओवर में ही भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी.

अफरीदी के बगैर मैदान पर उतरेगी पाकिस्तान की टीम

भारतीय टीम के अच्छी बात है कि आज जब पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर रोहित सेना होगी, तो उनके सामने शाहिन शाह अफरीदी नहीं होंगे. क्योंकि घुटना चोटिल होने के कारण वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

रोहित-पंत शानदार फॉर्म में, कोहली से भी उम्मीदें

रोहित और ऋषभ पंत की जोड़ी ने अपने आक्रामक तेवरों के कारण काफी उम्मीदें जगाई हैं जबकि सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की अपनी काबिलियत के कारण भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बन गए हैं. दीपक हुड्डा को भी आयरलैंड के खिलाफ पारी का आगाज करने का मौका दिया गया था लेकिन अब कोहली और केएल राहुल की वापसी हो गई है और ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को ही मौका मिलने की संभावना है. राहुल ने 2022 में अभी तक एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. कोहली के नाम पर वेस्टइंडीज के कमजोर आक्रमण के सामने एक अर्धशतक दर्ज है जबकि रोहित शर्मा भी बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं.

भारतीय टीम में पांड्या और जडेजा के रूप में मजबूत ऑलराउंडर जोड़ी

रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की उपस्थिति से टीम को अतिरिक्त संतुलन मिलता है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण रविचंद्रन अश्विन या रवि विश्नोई के रूप में अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरते हैं या फिर तेज गेंदबाज अवेश खान पर ही भरोसा जताते हैं.

टीम इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली.

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola