IND vs NZ WTC Final : खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल बाधित, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 146
IND vs NZ WTC Final LIVE Streaming, India Vs New Zealand LIVE Cricekt Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. खेल का पहला दिन बारिश में धुल जाने के बाद दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन 3 विकेट पर 146 रन बना लिया है. दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल काफी बाधित हुआ. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल बाधित, भारत को स्कोर 3 विकेट पर 146 रन
खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल बाधित हो गया. तीन बार बेड लाइट की वजह से मैच को रोकना पड़ा. आखिरी बार जब खेल को रोका गया उसके बाद फिर से मैच दोबारा आरंभ नहीं हो पाया. बाद में अंपायर ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत का स्कोर 3 विकेट पर 146 रन है. क्रीज पर कोहली 44 और रहाणे 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.
खराब रोशनी के कारण फिर रुका खेल
खराब रोशनी के कारण खेल को एक बार फिर से रोकना पड़ा. खेल जिस समय रोका गया उस समय विराट कोहली 40 और रहाणे 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. भारत का स्कोर तीन विकेट पर 134 रन है.
खराब रोशनी के कारण खेल रुका, भारत को स्कोर 3 विकेट पर 120 रन
खराब रोशनी के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले को रोकना पड़ा. खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर पहली पारी में तीन विकेट पर 120 रन था. विराट कोहली 35 और रहाणे 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे.
चाय तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 120 रन
भारत को स्कोर चाय तक 3 विकेट पर 120 रन है. क्रीज पर विराट कोहली और अजिंक्स रहाणे की जोड़ी जमी हुई है. कोहली 35 और रहाणे 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
कोहली पर बोल्ट ने बनाया दबाव, एलबीडब्ल्यू का जोरदार अपील
ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान विराट कोहली पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की है. उन्होंने अपनी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की. इनसाइड एज लगकर गेंद कोहली की पैड पर लगी और बोल्ट ने अपील कर दी, लेकिन मैदानी अंपायर ने उस अपील को नकार दिया.
पुजारा के आउट होने के बाद विराट कोहली और रहाणे ने पारी को संभाला
पुजारा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की जोड़ी मैदान पर जमी हुई है. विराट 17 रन और रहाणे 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 93 रन है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए