IND vs NZ WTC Final : तीसरे दिन भारत 217 पर ऑल आउट, न्यूजीलैंड के भी 101 में दो विकेट गिरे
IND vs NZ WTC Final LIVE Streaming, India Vs New Zealand LIVE Cricekt Score, WTC Weather Forecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) के तीसरे दिन टीम इंडिया 217 पर ऑल आउट हो गयी. बाद में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 101 रन बना लिया है. न्यूजीलैंड अब भी भारत से 116 रन पीछे है. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 101 रन
तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. न्यूजीलैंड पहली पारी में दो विकेट खोकर 101 रन बना लिया है. खेल समाप्त होने के बाद क्रीज पर टेलर शून्य और विलियमसन 12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. भारत की ओर से इशांत शर्मा और आर अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाये.
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, कॉनवे अर्धशतक बनाकर इशांत की गेंद पर आउट
न्यूजीलैंड की टीम को तीसरे दिन के आखिरी सत्र में दूसरा झटका लगा. कॉनवे अर्धशतक पूरा करने के बाद इशांत शर्मा की गेंद पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट हुए. कॉनवे ने 153 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों की मदद से 54 रन बनाये. कॉनवे के आउट होने के बाद रोस टेलर बल्लेबाजी के लिए आये हैं.
कॉनवे की एक और बेहतरीन पारी, भारत के खिलाफ जमाया अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले कॉनवे ने भारत के खिलाफ भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है. कॉनचे ने 137 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाया है. न्यूजीलैंड का स्कोर इस समय 1 विकेट पर 99 रन है.
अश्विन ने विलियमसन को खूब किया परेशान
अश्विन और विलियमसन के बीच मुकाबला शानदार रहा है. हालांकि दोनों के बीच मुकाबले में अश्विन ही भारी पड़े हैं. अश्विन ने विलियमसन को अब तक 242 गेंद फेकें हैं, जिसमें 146 रन विलियमसन ने बनाये. जबकि अश्विन ने विलियमसन को अब तक पांच बार अपना शिकार बनाया.
अश्विन ने विकेट का खाता खोला, कॉन्वे 30 रन बनाकर आउट
अश्विन ने भारत को पहली सफला दिलायी. उन्होंने लैथम को कप्तान विराट कोहली के हाथों अपना शिकार बनाया. लैथम ने 104 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाये. इस समय कॉनवे 38 रन और कप्तान केन विलियमसन 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
लैथम और कॉनवे के सामने भारतीय गेंदबाज लाचार
न्यूयजीलैंड के सलामी बल्लेबाज लैथम और कॉनवे भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. दोनों के बीच अब तक 70 रनों की साझेदारी बन चुकी है. लैथम 30 और कॉनवे 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए