Live Updates

WTC Final IND Vs NZ : भारत को हराकर न्यूजीलैंड बना टेस्ट का वर्ल्ड चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

WTC Final India Vs New Zealand : भारत को 8 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड टेस्ट का वर्ल्ड चैंपियन बन गया. भारत के 139 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने 89 गेंदों में 8 चौके की मदद से नाबाद 52 रन बनाये. जबकि टेलर ने 100 गेंदों का सामना कर 6 चौकों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी बनी.

विज्ञापन

भारत की ओर से आर अश्विन ने चटकाये दो विकेट

भारत की ओर से केवल आर अश्विन ने दो विकेट चटकाये. जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और बुमराह विकेट के लिए तरसते रह गये. जडेजा को भी दूसरी पारी में एक भी सफलता हाथ नहीं लगी.

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया, बना वर्ल्ड चैंपियन

न्यूजीलैंड ने पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. भारत के 139 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने 89 गेंदों में 8 चौके की मदद से नाबाद 52 रन बनाये. जबकि टेलर ने 100 गेंदों का सामना कर 6 चौकों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी बनी.

विलियमसन का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड जीत से 6 रन दूर

विलियमसन ने तूफानी अर्धशतक लगाया. न्यूजीलैंड की टीम जीत से केवल 6 रन दूर है. न्यूजीलैंड का स्कोर इस समय दो विकेट पर 133 रन है. इससे पहले शमी की गेंद पर बुमराह ने विलियमसन का कैच ड्रॉप किया.

न्यूजीलैंड जीत से 24 रन दूर

न्यूजीलैंड जीत से केवल 24 रन दूर है. जबकि टीम के पास अब भी 11 ओवर शेष बचे हुए हैं. केन विलियमसन 36 और टेलर 41 रन बनाकर इस समय खेल रहे हैं. दोनों के बीच 74 रनों की लंबी साझेदारी बन चुकी है.

अश्विन ने अब तक चटकाये दो विकेट

आर अश्विन अब तक एक मात्र सफल गेंदबाज साबित हुए हैं. अश्विन ने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज लैथम और कॉनवे को पवेलियन भेजा. बुमराह इस पारी में भी असफल साबित हुए.

अश्विन की घातक गेंदबाजी, लैथम के बाद कॉनवे भी आउट

आर अश्विन ने भारत को लगातार दो सफलता दिलायी. पहले लैथम को अपना शिकार बनाया. अब कॉनवे को 19 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. न्यूजीलैंड का स्कोर इस समय दो विकेट पर 44 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola