IND vs NZ: आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला, जानिए कैसी है पिच और मौसम रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IND vs NZ 3rd T20 Weather Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें सीरीज का एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर है. मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.

विज्ञापन

IND vs NZ 3rd T20 Weather Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (1 फरवरी) टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर है. कीवी टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला 21 रन से जीता था. इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए दूसरा मैच अपने नाम किया. अब दोनों टीमें तीसरे टी20 में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 के दौरान आसमान साफ रहेगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दिन तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा जो शाम को 14 डिग्री तक गिर जायेगा. आद्रता 70 फीसदी के आसपास रहेगी. वहीं मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि मैच में ओस की भूमिका अहम होगी.

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाजी के अनुकूल है. वहीं इस पिच पर स्पिन गेंदबाज ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 167 है. यह एक कम स्कोर वाला मैच हो सकता है.

Also Read: IND vs NZ 3rd T20: मैच से पहले सचिन तेंदुलकर करेंगे U19 महिला टीम का सम्मान, स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के अबतक के दोनों मैचों में मेहमान टीम का पलड़ा भारी नजर आया है. वहीं भारतीय टीम संघर्ष करती दिखी है. कीवी टीम ने पहला मुकाबला 21 रन से जीता था और दूसरे मुकाबले में इस टीम ने महज 99 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद भारतीय टीम को लक्ष्य हासिल करने में पसीने छुड़ा दिए थे. बता दें कि दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 24 टी20 मैच खेले हैं जिसमें भारत ने 13 और कीवी ने 10 जीते हैं. भारत ने नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गयी आखिरी टी20 सीरीज 1-0 से जीती थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola