India vs Namibia T20 WC: नामीबिया पर बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया की वर्ल्ड कप से विदाई
Dubai: India’s KL Rahul, right, celebrates with batting partner Rohit Sharma after hitting a boundary plays a shot during the Cricket Twenty20 World Cup match between India and Scotland in Dubai, UAE, Friday, Nov. 5, 2021.AP/PTI Photo(AP11_05_2021_000268A)
India vs Namibia T20 WC Live Score ग्रुप 2 के आखिरी मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले नामीबिया को 132 रन रोका, फिर 15.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 136 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही वर्ल्ड कप से भारत की विदाई भी हो गयी.
भारत ने नामीबिया को आखिरी मैच में 9 विकेट से हराया
टी20 वर्ल्ड कप आखिरी मैच में टीम इंडिया ने नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले नामीबिया को 132 रन पर रोक दिया, फिर 15.2 ओवर में एक विकेट खोकर 136 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. जीत के साथ ही टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में सफर भी समाप्त हो गया. भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जमाया. रोहित शर्मा ने 56 रन बनाये, जबकि राहुल 36 गेंदों में 2 छक्के और और 4 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाये. सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 25 रन बनाये.
भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा अर्धशतक बनाकर आउट
भारत को 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर पहला झटका लगा. रोहित शर्मा अर्धशतक बनाकर आउट हुए. उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और दो छक्के जमाये.
रोहित शर्मा का अर्धशतक, भारत की अच्छी शुरुआत
नामीबिया के खिलाफ भारत ने अच्छी शुरुआत की है. भारत ने 9 ओवर में बिना विकेट गंवाये 77 रन बना लिया है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
नामीबिया ने भारत को दिया 133 रन का लक्ष्य
भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 132 रन बनाया. भारत की ओर से जडेजा और अश्विन ने 3-3 विकेट चटकाये. जबकि बुमराह ने दो विकेट लिये. शमी सबसे महंगे साबित हुए और एक विकेट नहीं ले पाये. शमी ने 4 ओवर में 39 रन लुटाये. वहीं राहुल चाहर को भी विकेट नहीं मिला. चाहर ने 4 ओवर में 30 रन दिये. नामीबिया की ओर से डेविड विसे ने सबसे अधिक 26 रन बनाये, जबकि बार्ड ने 21 रन बनाये.
नामीबिया को 8वां झटका, वीजा 26 रन बनाकर आउट
नामीबिया को 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 8वां झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने वीजा को 26 रन पर आउट किया.
नामीबिया को 7वां झटका, ग्रीन शून्य पर आउट
नामीबिया को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 7वां झटका लगा. ग्रीन शून्य पर आउट हुए. ग्रीन को आर अश्विन ने अपना तीसरा शिकार बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए