Live Updates

IND vs ENG 3rd Test LIVE : टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 की बढ़त

Updated:
विज्ञापन

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @BCCI ON THURSDAY, FEB. 25, 2021** Ahmedabad: Indian team celebrates the dismissal of England’s Joe Root on the second day of the 3rd cricket test match between India and England, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Thursday, Feb. 25, 2021. (PTI Photo) (PTI02_25_2021_000187B)

IND vs ENG 3rd Test Day 2 LIVE Cricket Score Streaming Online on Star Sports 1, Hotstar, Star Sports 1, 2 and 3 Hindi Live Cricket Match Narendra Modi Stadium, Ahmedabad , अक्षर पटेल और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट को केवल दो दिनों में जीत लिया. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे Prabhatkhabar.com के साथ….

विज्ञापन

टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज पर 2-1 से बढ़त बनाया

भारत ने डे-नाइट तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन ही गुरुवार को यहां इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर चार मैचों की शृंखला में 2-1 से बढ़त बनायी. भारत के सामने जीत के लिये 49 रन का लक्ष्य था जो उसने बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया. चौथा टेस्ट इसी स्थान पर चार मार्च से खेला जाएगा.

अक्षर-अश्विन की फिरकी का कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदकर तीसरे टेस्ट पर किया कब्जा

अक्षर पटेल और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट को केवल दो दिनों में जीत लिया. भारत को जीत के लिए 49 रनों की जरूरत थी, जिसे रोहित शर्मा ने 1 छक्के और 3 चौके की मदद से 25 और गिल ने 21 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर जीत दर्ज कर लिया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डे-नाइट टेस्ट खेल रही इंग्लैंड की टीम को टीम इंडिया पहली पारी में 112 रनों पर ढेर कर दिया, वहीं दूसरी पारी में केवल 81 रनों पर ढेर कर दिया. अक्षर पटेल ने 11 विकेट चटकाये. जबकि अश्विन ने 7 विकेट चटकाये. अक्षर ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिये.

मोटेरा टेस्ट में जीत से टीम इंडिया केवल 17 रन दूर, रोहित-गिल की जोड़ी क्रिज पर

टीम इंडिया मोटेरा टेस्ट में जीत से कुछ कदम की दूरी में है. दूसरी पारी में रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी क्रीज पर जमी हुई है. इंग्लैंड ने टीम इंडिया के जीत के लिए केवल 49 रनों का टारगेट दिया है.

भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-गिल की जोड़ी मैदान पर

इंग्लैंड को दूसरी पारी में 81 रन पर ढेर कर टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी इस समय मैदान पर मौजूद है. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने बिना विकेट खोये 11 रन बना लिया है. भारत को मोटेरा टेस्ट जीतने के लिए 49 रनों की दरकार है.

मोटेरा टेस्ट में इंग्लैंड दूसरी पारी में 81 रन पर ढेर, टीम इंडिया को 49 रन का टारगेट

मोटेरा टेस्ट में इंग्लैंड दूसरी पारी में केवल 81 रन पर ऑलआउट हो गयी. इस तरह से टीम इंडिया को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 49 रन बनाना है. दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 5, आर अश्विन ने 4 और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिये.

मोटेरा टेस्ट में अक्षर-अश्विन की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को लगा 8वां झटका

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अक्षर पटेल और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी जारी है. अक्षर ने पांच और अश्विन ने 3 विकेट लिये हैं. अक्षर पटेल ने पांचवां विकेट लेकर डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गये हैं. अहमदाबाद टेस्ट में अक्षर ने दोनों पारियों में अब तक 11 विकेट ले लिये हैं. पटेल के अलावा डे-नाइअ टेस्ट में पेट कमिंस ने ब्रिसबेन में 2018-19 में 62 रन देकर 10 विकेट लिये थे. इसके अलावा 2016-17 में देवेंद्र बिशू ने दुबई में 174 रन देकर 10 विकेट लिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola