India vs Australia: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन, कई रिकॉर्ड हैं दर्ज

2012-13 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आयी थी. जिसमें दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गयी थी. जिसमें पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया था. उस मुकाबले में विराट कोहली ने पहली पारी में 107 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलायी थी.
भारत 9 फरवरी से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. सभी की निगाहें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली पर होंगी. क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहता है. अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाये हैं. आइये एक-एक कार उनके कीर्तिमान को देखें.
2012 में कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमाया था पहला शतक
विराट कोहली ने 2012 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहला शतक जमाया था. उन्होंने एडिलेड में खेले गये चौथे टेस्ट की पहली पारी में 116 रनों की पारी खेली थी.
कोहली ने चेन्नई में शतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया से 0-4 से हार का लिया बदला
2012-13 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आयी थी. जिसमें दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गयी थी. जिसमें पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया था. उस मुकाबले में विराट कोहली ने पहली पारी में 107 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलायी थी. कोहली के प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कार ट्रॉफी को 4-0 से जीत लिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में 0-4 से करारी शिकस्त का बदला भी ले लिया.
2014-15 में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही सीरीज में जमाये थे चार शतक
विराट कोहली ने 2014/15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक यादगार पारी खेली थी. सीरीज के पहले और चौथे टेस्ट में टीम का नेतृत्व किया और एडिलेड टेस्ट में दो और मेलबर्न व सिडनी में एक-एक सहित चार शतक जमाये थे.
पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की थी बड़ी जीत
विराट कोहली जब तीनों प्रारूपों के कप्तान बनाये गये थे, तो उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था. विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने. भारत ने सीरीज 2-1 से जीती. विराट कोहली ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 123 रन बनाकर मिसाल कायम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










