ePaper

Team India Squads: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन्हें मिली जगह

Updated at : 12 Sep 2022 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Team India Squads: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन्हें मिली जगह

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हालांकि टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे. वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली शृंखलाओं की टीम का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा के साथ-साथ बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.

मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हालांकि टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे. वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली शृंखलाओं की टीम का हिस्सा होंगे. हालांकि वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद शमी को उन चार स्टैंड-बाय’ खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे. विश्व कप के लिए ‘रिजर्व’ खिलाड़ियों में शमी के अलावा श्रेयस अय्यर, बिश्नोई और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल हैं.

Also Read: ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, देखें कौन अंदर, कौन बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 मैच 23 सितंबर को नागपुर में खेला जाएगा. तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 25 सितंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा. तीसरा और आखिरी टी20 मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेला जाना है. पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला जाना है. जबकि दूसरा वनडे मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. तीसरा और आखिरी वनडे मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola