IND vs ZIM 3rd ODI: क्लीन स्वीप करने आज उतरेगी टीम इंडिया, जानें वेदर-पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI

भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मैच शुरू होगा. पहले दो मैच में जीत कर भारतीय टीम इस वनडे सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है.
भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मैच शुरू होगा. पहले दो मैच में जीत कर भारतीय टीम इस वनडे सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है. अब टीम इंडिया तीसरा मैच जीतकर मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करने उतरेगी. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर अपनी लाज बचाना चाहेगी. भारत ने पिछले दोनों मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया. ऐसे में एक बार फिर भारतीय गेंदबाज मेजबान टीम को ऑलअउट करना चाहेगी.
भारत – जिम्बाब्वे वनडे सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों ने का दबदबा रहा है. पहले वनडे में दीपक चाहर ने जबरदस्त वापसी करते हुए तीन विकेट चटकाये थे. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी लय में दिखें. वहीं, शार्दुल ठाकुर ने भी पिछले मैच में धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. बैटिंग में केएल राहुल फ्लॉप रहे थे लेकिन अन्य बल्लेबाज अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा.
Also Read: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे से क्यों बाहर रहे दीपक चाहर, जानें क्या हुआ था उनके साथ
पहले दो मैचों की तरह तीसरा मैच भी हरारे में खेला जाएगा. यहां की पिच ने शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों को काफी मदद की है. इस पिच पर बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल रही है. दोनों टीमें टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दिन हरारे का तापमान में 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. खेल के दौरन आसमान साफ रहेगा. दिन में 25 फीसदी नमी बनी रहेगी. मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है.
भारत प्लेइंग XI
शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
जिम्बाब्वे प्लेइंग XI
टी कैटानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, रेजिस चकबवा (कप्तान), सिकंदर रजा, सीन विलियम्स, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




