ePaper

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने तोड़े एक साथ कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Updated at : 14 Nov 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: Tilak Varma

IND vs SA: Tilak Varma

IND vs SA: तिलक वर्मा के शतक के दम पर भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भारत अब चौथे टी20 को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा.

विज्ञापन

IND vs SA: बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ने कई विश्व रिकॉर्ड बनाए. तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक लगाया. तिलक के शतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 219 रन बनाए. मैच रोमांचक रहा, लेकिन अंत में भारत ने 11 रन से जीत दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका भी 208 के स्कोर तक पहुंच गया था. भारत ने मैच के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े, जिसमें एक कैलेंडर वर्ष में 200 से अधिक छक्के लगाने वाली टी20 इतिहास की पहली टीम बनना भी शामिल है.

IND vs SA: भारत ने तोड़े ये विश्व रिकॉर्ड

  1. एक कैलेंडर वर्ष में किसी टीम द्वारा टी-20 में सर्वाधिक छक्के
    भारत टी20 इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में 200 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई, भारत ने 2024 में ये काम किया.
  2. एक कैलेंडर वर्ष में किसी टीम द्वारा टी-20 में सर्वाधिक 200+ स्कोर
    टीम इंडिया ने अब 2024 में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. टीम ने 2023 में 7 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा.
  3. विदेशी धरती पर 100 टी20 मैच जीतने वाली दूसरी टीम
    टीम इंडिया घर से बाहर 100 टी20I मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है. यह कारनामा इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने किया है.
  4. एक कैलेंडर वर्ष में दूसरी बार 5 खिलाड़ियों का शतक
    तिलक वर्मा का शतक 2024 में भारत का पांचवां व्यक्तिगत शतक है. भारत दो बार (2023 और 2024) एक कैलेंडर वर्ष में 5 व्यक्तिगत शतक लगाने वाली पहली टीम बनी है.

Ranji Trophy: शमी ने पहले ही मैच में मचाया गदर, IPL नीलामी से पहले की जबरदस्त वापसी

AUS vs PAK: मैक्सवेल की धमाकेदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराया

IND vs SA: अभिषेक शर्मा ने भी जड़ा पचासा

मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा के अर्धशतक और तिलक वर्मा के शतक के दम पर भारत ने 219 का विशाल स्कोर बनाया. हालांकि संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. पहले मैच में शतक बनाने वाले सैमसन शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोर्ट्जे सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 17 की इकॉनमी से रन लुटाए और उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली.

Tilak varma celebrates after scoring a century during the third t20 international cricket match between south africa and india

IND vs SA: टी20 शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बनें तिलक

तिलक वर्मा टी20 शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है. इसका मतलब यह हुआ कि अब भारत उस टीम के खिलाफ सीरीज नहीं हारेगा जिसे उसने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हराया था. फिर भी सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम शुक्रवार को होने वाले आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola